एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर करने पर मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का आभार जताया

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट की पहली बैठक दिल्ली में हो चुकी है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी संतों से मिलकर आगे की रूपरेखा क्या हो, इस पर चर्चा करना चाहते हैं

अयोध्या, एबीपी गंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर ट्रस्ट बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे। यहां एयरपोर्ट से सीधे वह दर्शन नगर के सूर्य कुंड में आयोजित आरोग्य मेले में पहुंचकर उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। मोदी जी ने जो कहा वो किया। देश की आकांक्षाओं के प्रतीक कश्मीर में धारा 370 को हटाना, तीन तलाक को प्रथा को प्रबंधित करना, देश के अंदर एक नागरिक कानून में संशोधन करके दुनिया के पीडि़त मानव को शरण देने की पारदर्शी व्यवस्था बनाना चाहे के साथ अयोध्या में राम मंदिर मार्ग को प्रशस्त करना नेतृत्व का प्रतीक है। अयोध्या वासियों की तरफ से मैं पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन करता हूं।

सीएम ने बताया कि प्रदेश के अंदर यह चौथा आरोग्य मेला है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। उसी श्रृंखला में ऐतिहासिक सूर्यकुंड परिसर में मुझे भी इस मेले में आप सबके साथ सहभागी बनने का सौभाग्य मिला है। यह कार्यक्रम एक साथ प्रदेश के अंदर 4000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। अगर सभी लोग जागरूक होकर शासन की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हो जाए तो कोई कारण नहीं कोई भी गरीब बीमार होकर दवा के अभाव में नहीं मर सकता, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया है। हर व्यक्ति आयुष्मान कार्ड का गोल्डन कार्ड जरूर बनवा ले। उस व्यक्ति को पांच लाख तक स्वास्थ्य बीमा प्रतिवर्ष मिल रही है। इस कार्यक्रम को अनिवार्य रूप से युद्धस्तर पर बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से मणिराम दास छावनी में मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री कई संतों से मुलाकात कर सकते हैं। सीएम सुग्रीव किला में आयोजित साकेतवासी स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के बैकुंठ महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget