Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर सीएम योगी की युवाओं से अपील- किसी बहकावे में न आएं
उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन चल रहा है. अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को युवाओं से अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर किसी बहकावे में नहीं आने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए तैयार करेगी. सीएम योगी ने यह अपील ऐसा समय में की है जब केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में अलग-अलग स्थानों पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं.
सीएम योगी ने गुरुवार को ट्विटर किया, 'युवा साथियों, 'अग्निपथ योजना' आपके जीवन को नया आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी. आप किसी बहकावे में न आएं.' मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मंशानुरूप 'अग्निपथ योजना' युवाओं को राष्ट्र व समाज की सेवा हेतु तैयार करेगी, उन्हें गौरवपूर्ण भविष्य का अवसर प्रदान करेगी.'
सीएम योगी ने युवाओं को आश्वस्त करने का प्रयास करते हुए कहा, 'मां भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे 'अग्निवीर' राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे और यूपी सरकार अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी.' बता दें कि इस योजना की घोषणा के बाद बुधवार को भी सीएम योगी ने एक ट्वीट किया था. सीएम योगी ने ट्विटर के जरिए घोषणा की थी कि प्रदेश सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता देगी.
Agnipath Scheme: अखिलेश यादव, मायावती और जयंत चौधरी ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए- क्या कहा?
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल में सेना में भर्ती करने के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत 17.5 साल से 21 साल तक के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा. युवाओं का गुस्सा कार्यकाल की अवधि चार साल रखने पर फूटा है. यूपी में भी कई स्थानों पर युवाओं ने प्रदर्शन किया है तो बिहार के भभुआ में उपद्रवियों ने एक ट्रेन में आग लगा दी है.
ये भी पढ़ें -

















