एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा दावा, उत्तराखंड को 2025 तक बनाएंगे नशा मुक्त राज्य

Uttarakhand Drug Free State: सीएम धामी ने कहा कि केंद्र ने उत्तरकाशी, चम्पावत, अल्मोड़ा और श्रीनगर में भी एटीएफ के संचालन की स्वीकृति दी है. यहां नशे का सेवन करने के आदती लोगों का उपचार किया जाएगा.

Uttarakhand Drug Free State News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश को ‘नशा मुक्त’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसके लिए हर स्तर पर कार्य योजना बनाकर कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'उत्तराखंड को 2025 तक मादक पदार्थ से मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए हर स्तर पर कार्य योजना बनाकर काम किये जा रहे हैं.' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में आयोजित बैठक में वर्चुअल रूप से हिस्सा लेते हुए धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी नशा तस्करी को रोकने व इसके तंत्र को ध्वस्त करने के लिए कारगर प्रयास कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर लोगों विशेषकर युवाओं में नशे के खिलाफ जागरुकता बढ़ाई जा रही है तो दूसरी ओर नशा तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभी तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 586 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 742 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम एवं इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रदेश में पिछले साल त्रिस्तरीय मादक पदार्थ रोधी कार्य बल का गठन किया गया है.

धामी ने कहा कि प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य नियमावली को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है. उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने और नशाग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में नशा मुक्ति केंद्रों को प्रभावी बनाया जा रहा है. धामी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में नशे की लत वाले लोगों के लिए चार एकीकृत पुनर्वास केंद्र संचालित हैं जबकि नयी दिल्ली स्थित एम्स की सहायता से एक एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसिलिटी (एटीएफ) का भी संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने उत्तरकाशी, चम्पावत, अल्मोड़ा एवं श्रीनगर में भी एटीएफ के संचालन की स्वीकृति दे दी है जहां मादक पदार्थ का सेवन करने के आदती लोगों का उपचार किया जाएगा.

मादक पदार्थ रोधी क्लब कमेटी का हुआ गठन

उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले की शिक्षण संस्थानों में मादक पदार्थ रोधी क्लब कमेटी का गठन किया गया है जिसमें सदस्य के रूप में संस्थान के ही जागरुक विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य को सम्मिलित किया गया है. धामी ने कहा कि छठी से लेकर 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में मादक पदार्थ के विषय को सम्मिलित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को एक प्रस्ताव भेजा है.

Pratapgarh News: निकाह से पहले दहेज की मांग पर अखाड़ा बना मैरिज हॉल, जमकर चले लात-घूंसे, महिलाओं ने भी की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
रामपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार
रामपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार
'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर कांग्रेस बोली, 'भारत में मुसलमान...'
'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर क्या बोली कांग्रेस-सपा?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget