एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: 'उत्तराखंड में सभी सरकारी विभागों में जल्द भरे जाएंगे खाली पड़े पद', सीएम धामी ने किया एलान

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के देश में 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने के वादे को देखते हुए उत्तराखंड में सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के निर्देश दिए गए हैं.

Dehradun News: उत्तराखंड में 108 की तर्ज पर अब पशुओं को भी मोबाइल एंबुलेंस के जरिए चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी. इसके लिए आज पशुपालन विभाग ने मोबाइल एंबुलेंस की शुरुआत कर दी है. इस मोबाइल एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर 1962 जारी किया गया है. पहले चरण में सभी 13 जिलों के लिए 60 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को लेकर भी बड़ा एलान किया. 

पशु मोबाइल एंबुलेंस की शुरुआत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और पशुपालन मंत्री सौरभ भगवान ने इसकी शुरुआत देहरादून से की. इसके साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से गोट वैली, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मोबाइल एंबुलेंस है. जिससे प्रदेश के सभी 13 जिलों में पशुओं को चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी. पशु चिकित्सा मोबाइल एम्बुलेंस को शुरू करने वाला उत्तराखंड कर्नाटक और मेघालय के बाद देश में तीसरा राज्य बन गया है. जहां पर पशुओं के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है. 

सीएम धामी ने इस शुरुआत के लिए पशुपालन विभाग को बधाई दी. उनका कहना है कि उत्तराखंड में बड़े स्तर पर पशुपालक रहते हैं, जिनका मुख्य व्यवसाय पशुपालन ही है लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर उपचार की वजह से दिक्कतें होती थी. अब मोबाइल वैन के जरिए पशुओं को बेहतर उपचार मिल सकेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी वेटनरी डॉक्टरों को एनपीए अलाउंस देने की घोषणा भी की. 

खाली पड़े पदों को लेकर क्या बोले धामी

इस दौरान सीएम धामी ने सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को लेकर साफ कहा कि प्रदेश में युवाओं के रोजगार के लिए सरकार प्लान तैयार कर रही है. जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया है, उसी कड़ी में उत्तराखंड में भी सभी सरकारी विभागों में खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम ने कहा कि वो खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही सभी विभागों में खाली पड़े पदों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

संजीव बालियान भी हुए कार्यक्रम में शामिल
पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने भी शिरकत की. इस दौरान संजीव बालियान ने कहा कि उत्तराखंड से उनका बहुत पुराना लगाव रहा है. बालियान ने कहा कि अगर वह तब राजनीति में होते तो मुजफ्फरनगर को भी उत्तराखंड में शामिल करने की डिमांड करते हैं. बालियान ने कहा पशुपालन विभाग द्वारा जो भी योजनाएं उत्तराखंड में शुरू की जाएगी उनमें केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा. केंद्र के सहयोग से पशु मोबाइल एंबुलेंस की शुरुआत की गई है जो मील का पत्थर साबित होगी. 

यूपी उपचुनाव को लेकर किया ये दावा
इसके साथ ही संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर ही बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से जीतने जा रही है. 3 सीटों में से भाजपा के पास एक सीट खतौली थी, जो पिछले चुनाव में 17000 वोटों से जीते थे लेकिन इस बार खतौली सीट पर 34 हजार के करीब जीत का अंतर रहेगा. उन्होंने कहा कि रामपुर और मैनपुरी सीट भी इस बार भाजपा के खाते में जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Mainpuri By Election: हलचल पर ब्रेक! कार्यकर्ताओं को शिवपाल यादव का आदेश- 'बहू डिंपल के लिए करो वोट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget