एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले CM शिंदे, शिवसेना के मंत्री भी रहे मौजूद

CM Eknath Shinde UP Visit: सीएम एकनाथ शिंदे ने अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले रामलला के दर्शन किए, जहां उन्होंने दोपहर की आरती की. फिर राम मंदिर के निर्माण को देखने भी पहुंचे.

Eknath Shinde met CM Yogi Adityanath: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचे. अयोध्या दर्शन के बाद मुख्यमंत्री आवास पर दोनों मुख्यमंत्रियों की भेंट हुई. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मंत्रियों का समूह भी मौजूद रहा. सीएम आवास पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उनकी टीम ने सीएम योगी के साथ रात्रि भोज भी किया.

शिंदे के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी के निमंत्रण पर राजधानी लखनऊ पहुंचा था. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हमारे पूर्वज होने के साथ ही इस देश की आत्मा है. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व की सबसे वैभवशाली नगर और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रही है.

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गईं हैं. सड़कों का विकास हो रहा है और नए इन्फ्रास्ट्रक्चर बन रहे हैं. वहीं सीएम योगी से भेंट के दौरान महाराष्ट्र से आए मंत्रियों के समूह ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव को साझा किया. इसके साथ ही वहां हो रहे विकास कार्यों की सराहना की. महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है. उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है. इसके बाद सीएम योगी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया.

राम मंदिर निर्माण का सपना अब हो रहा है पूरा

बता दें कि सीएम शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या दौरे पर आए. उन्होंने इस दौरान कहा कि मुझे खुशी है कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा हो रहा है.

Ayodhya News: 'बाला साहब ठाकरे का सपना था राम मंदिर...', अयोध्या में पीएम मोदी की तारीफ कर बोले सीएम शिंंदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget