एक्सप्लोरर

Ayodhya News: 'बाला साहब ठाकरे का सपना था राम मंदिर...', अयोध्या में पीएम मोदी की तारीफ कर बोले सीएम शिंंदे

Eknath Shinde Ayodhya Visit: सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने दोपहर की आरती की और उसके बाद रामलला क भव्य मंदिर के निर्माण को देखने गए.

CM Eknath Shinde Ayodhya Visit: अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आए हैं और उन्हें खुशी है कि वह प्रभु श्रीराम का तीर धनुष अपने साथ लेकर आए हैं. बाला साहब ठाकरे का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण उनका सपना था और उनका और करोड़ों लोगों का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने पूरा किया है. 

कभी राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का विरोध करने वाले बृजभूषण शरण सिंह और अयोध्यावासियों ने जिस तरह उनका स्वागत किया, उससे वशीभूत एकनाथ शिंदे ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण में महाराष्ट्र का भी छोटा सा योगदान होगा क्योंकि जितनी भी लकड़ी मंदिर के लिए लगेगी उतनी सागवान की लकड़ी महाराष्ट्र देगा. 

सबसे पहले किए रामलला के दर्शन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने दोपहर की आरती की और उसके बाद उस स्थान को देखने गए, जहां पर रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है, हनुमानगढ़ी पर लोगों के हुजूम के बीच बृजभूषण शरण सिंह के साथ खड़े होकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार और अयोध्या आए हैं और उन्हें खुशी है कि वह श्रीराम का तीर धनुष भी अपने साथ लाए हैं. 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हम इस बार प्रभु श्री राम जी का धनुष बाण लेकर आए हुए हैं. हम सब मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से रामलला का दर्शन लेने पहली बार आए हैं यहां हम पहले भी आ चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं. जिस तरह से आप लोगों ने स्वागत किया मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं और आभार प्रकट करता हूं. सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि हमारे हिन्दू हृदय के सम्राट बालासाहेब ठाकरे का सपना था और लाखों-करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो. 

'पीएम ने करोड़ों लोगों के सपने को किया पूरा'
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने अयोध्या में दिए भाषण से कई संकेत दिए और कहा कि बाला साहब ठाकरे का सपना था कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर का निर्माण हो और उसके साथ करोड़ों लोगों के सपने को पूरा करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है इसलिए उनको धन्यवाद है. 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब झुठला दिया है. इनके स्वागत के लिए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे जो कभी राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का पुरजोर विरोध करते थे, इसीलिए आभार के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के लोगों को संदेश दिया और कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण में कुछ न कुछ योगदान महाराष्ट्र के लोगों का भी होगा क्योंकि मंदिर में जितनी भी सागवान की लकड़ी लगेगी वह महाराष्ट्र से आएगी. 

यह भी पढ़ें:-

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा को लेकर एसपी ने श्रद्धालुओं को दिया ये अहम संदेश, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget