एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: देहरादून के लोगों को मिलने वाली है नई सौगात, CM धामी ने केंद्र को लिखा पत्र, जानिए क्या है मांग

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की कि अयोध्या के लिए रेल और हवाई सेवा शुरू होने का फायदा लोगों को मिल सकेगा.

Uttarakhand News: देहरादून के लोगों को नई सौगात मिलनेवाली है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या के लिए रेल और हवाई सेवा शुरू करने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया है. रेल और हवाई सेवा शुरू होने से देहरादून के लोगों को सीधे अयोध्या जाने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजा है. पत्र के जरिए उन्होंने अयोध्या के लिए देहरादून से रेल और हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है. केंद्रीय रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेल सेवा का विस्तारीकरण अयोध्या तक किया जाए.

सीएम धामी का केंद्र सरकार से अनुरोध

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होनेवाला है. ऐसे में प्रस्तावित रेल सेवा का विस्तार होने से उत्तराखंड आनेवाले तीर्थ यात्रियों को भी फायदा होगा. उत्तराखंड दौरे पर आए तीर्थ यात्री भी राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या तक जा सकेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के जरिए अयोध्या के लिए देहरादून से हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है.

रेल और हवाई सेवा शुरू करने की मांग

नागरिक उड्डयन मंत्री को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है. उत्तराखंड में देश-विदेश से श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर आते हैं. देहरादून से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर उत्तराखंड आए लोगों को भी अयोध्या पहुंचने का मौका मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान की सुविधा नहीं होने के कारण तीर्थ यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

लोगों की सहूलियत को देखते हुए रेल और हवाई सेवा की मांग की जाती है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनुरोध स्वीकार होने पर उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत होगी. उत्तराखंड के लोग सीधे रेल और विमान से प्रभु राम का दर्शन करने अयोध्या बिना किसी मुश्किल के जा सकेंगे. 

Uttarakhand News: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रुद्रप्रयाग के जिला जज को किया निलंबित, इस मामले में हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच

Embed widget