एक्सप्लोरर

CM धामी ने शुरू किया 'हैलो हल्द्वानी 91.2 FM' ऐप, शिक्षा और संस्कृति को मिलेगा नई दिशा

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने दूरदराज के क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने और आधुनिक तकनीक के जरिए नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से "हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम." सामुदायिक रेडियो मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया. इस ऐप को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया, जो शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देगा. मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में मील का पत्थर करार दिया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने दूरदराज के क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने और आधुनिक तकनीक के जरिए नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. ऐप देश और प्रदेश के कोने-कोने तक समाज और संस्कृति की आवाज को सशक्त करेगा. यह ऐप सामुदायिक रेडियो के माध्यम से स्थानीय मुद्दों, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करेगा.

शिक्षा और कौशल विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भर बनाने का जरिया है. इस दिशा में राज्य सरकार ने 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है. इन केंद्रों में युवा न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि रोजगारपरक कौशल भी सीख सकेंगे. धामी ने जोर देकर कहा कि विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्रों के सहयोग से उत्तराखंड के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

देहरादून में बनेगा डिजिटल शिक्षा का हब

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थापित किया जाएगा. यह केंद्र शिक्षा, प्रशिक्षण, शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का हब बनेगा. इस पहल से राज्य में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाएगा.

मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में आपदा राहत के लिए 1 लाख 49 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री धामी को सौंपा. यह योगदान आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget