एक्सप्लोरर

पिथौरागढ़-मुनस्यारी के बीच 30 सितंबर से हेलीसेवा शुरू होने की उम्मीद, CM धामी ने जताया आभार

Uttarakhand News: पिथौरागढ़–धारचूला–पिथौरागढ़ मार्ग पर भी उड़ान योजना (UDAN) के तहत हेलीसेवा शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए धारचूला में हेलीपैड बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता है.

पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. जल्द ही दोनों जगहों के बीच हेलीसेवा शुरू होने जा रही है. केंद्र सरकार ने इस रूट पर सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन कंपनी का चयन किया है और उम्मीद है कि यह सेवा 30 सितंबर तक शुरू हो जाएगी. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है. मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग की मांग की थी. इसके बाद यह कदम उठाया गया है.

पिथौरागढ़–धारचूला–पिथौरागढ़ मार्ग पर भी उड़ान योजना (UDAN) के तहत हेलीसेवा शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए धारचूला में हेलीपैड बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता है. इस रूट पर भी हैरिटेज एविएशन को सेवा संचालन की प्रारंभिक सहमति दी गई है. वहीं पिथौरागढ़–दिल्ली के बीच भी उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है. जैसे ही एयरलाइंस कंपनी की ओर से प्रस्ताव आएगा, केंद्र सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी.

रेल सेवा पर भी अध्ययन

हवाई सेवाओं के साथ-साथ रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में भी काम हो रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि मंत्रालय, टनकपुर–अछनेरा रेल सेवा शुरू करने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी (व्यावहारिक अध्ययन) करवा रहा है. अध्ययन पूरा होने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मुनस्यारी को कहते हैं लिटिल कश्मीर

पिथौरागढ़ और मुनस्यारी जैसे सीमांत क्षेत्र भौगोलिक रूप से बेहद संवेदनशील हैं. यहां अक्सर सड़कों पर भूस्खलन और आपदा की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों की आवाजाही और आपूर्ति प्रभावित होती है. ऐसे में हेलीसेवा का शुरू होना स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा. इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. मुनस्यारी को “लिटिल कश्मीर” कहा जाता है और यहां हर साल देश–विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली और रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इन सेवाओं से सीमांत क्षेत्रों का विकास तेजी से होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
Embed widget