एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने जाने लोगों के मुद्दे, अधिकारियों को दिए निर्देश

UP News: गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह जनता दर्शन में दो पोलियोग्रस्त मासूम भाइयों को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए. सीएम ने कहा इन बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं आने देंगे.

Gorakhpur News: गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात करना और उनकी समस्याएं जानकर निस्तारण कराना सीएम योगी की दिनचर्या में शामिल रहता है. शनिवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन में करीब साढ़े 300 लोगों से मुलाकात की. इस दौरान देवरिया जिले के खुखुंदू थानांतर्गत सेखा बभनौली से आईं भागीरथी देवी के साथ आए दो मासूम बच्चों (दस वर्षीय आयुष और आठ वर्षीय पीयूष) को देख सीएम योगी उनसे पढ़ाई के बारे में पूछने लगे. तभी भागीरथी देवी ने बताया कि ये दोनों भाई पोलियोग्रस्त हैं. पांच साल के हुए तो बीमारी का पता चला. 

मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या ये बिलकुल भी नहीं चल पाते हैं. दादी ने बताया कि दस-बीस कदम तक चल पाते हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने आयुष को चलने का प्रयास करके दिखाने को कहा. लंगड़ाते हुए वह दो चार कदम चला, तो सीएम योगी भावुक हो उठे और भागीरथी देवी से दोनों बच्चों के इलाज के बारे में पूछा. उन्होंने पीजीआई लखनऊ में इलाज चलने की जानकारी दी. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं आने देंगे. इसके लिए भरपूर सहायता दी जाएगी. 

उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को पूरी संवेदनशीलता से देखने और आयुष्मान कार्ड न होने की दशा में कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने दोनों मासूम भाइयों को दुलारा और खूब आशीर्वाद भी दिया. इस दौरान भागीरथी देवी ने अगस्त 2023 में अपने बेटे आदित्य चौहान (पोलियोग्रस्त दोनों बच्चों के पिता) की मौत की जांच कराने तथा कुछ लोगों द्वारा जांच की मांग करने पर धमकी देने की शिकायत भी की. इस पर सीएम ने पुलिस अफसरों को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया. 

सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं. यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े. जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए. जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए. यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए. हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए. 

सीएम योगी ने गौ सेवा भी की
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मंदिर की गौशाला में गौ सेवा की. उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया. गोशाला का भ्रमण कर सीएम योगी ने गोवंश को उनके विभिन्न नामों से पुकारा. सीएम योगी की आवाज सुनते ही गोवंश उनके पास आ गए. सीएम योगी ने उन्हें दुलारकर अपने हाथों से उन्हें गुड़-रोटी खिलाया. मुख्यमंत्री ने गौशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली.

ये भी पढे़ें: UP News: प्रतापगढ़ में रेप के दोषी पुजारी और शिष्‍य को 20-20 साल की जेल, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget