एक्सप्लोरर

चमोली जिले में तेज बारिश के बाद बादल फटा, मलबा दुकानों व घरों में घुसा, सीएम ने मदद के दिये निर्देश

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकासन की खबर नहीं है. चूंकि, पहाड़ से आया मलबा घाट बाजार के मकानों और दुकानों में घुस गया. इस घटना का सीएम ने संज्ञान लिया है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

चमोली: चमोली में बादल फटने की घटना से हड़कंप मचा है. यहां तपोवन इलाके में ऋषिगंगा नदीं पर उफान गया जिसके चलते मलबा घाट बाजार में मकान व दुकानों में घुस गया. कई वाहन मलबे में दब गये. इसकी जानकारी मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आलाअधिकारियों को तुरंत मदद पहुंचाने का निर्देश दिया. वहीं, सीएम ने कहा कि इस आपदा में घायल लोगों के इलाज का राज्य सरकार समुचित प्रबंध करेगी. 

सीएम ने दिये निर्देश

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि, बेघर लोगों के लिये आवास व भोजन की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने ट्वीट करते हुये कहा कि नुकासन का आंकलन करते हुये पीड़ितों को उचित मुआवजा राशि दी जाएगी. 

चमोली के डीएम ने दी जानकारी

इस बीच चमोली जिले की डीएम स्वाति भदौरिया ने जानकारी देते हुये कहा कि, रात तकरीबन आठ बजे तपोवन की ऋषिगंगा नदी का स्तर खतरनाक तरीके से बढ़ गया, जिसके चलते एनटीपीसी के प्रोजेक्ट पर चल रहा काम रोक दिया गया. वहीं, गांव वालों को भी सतर्क कर दिया गया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन

बहराहल, मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. हालांकि, कई लोग यहां से सुरक्षित स्थानों की तरफ चले गये थे. मौके से कई लोगों को सुरक्षित निकाल कर अन्य जगह पहुंचाया गया है.

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बिनसर पहाड़ी पर तेज बारिश के बाद अचानक तेज धमाके के साथ बादल फटा और मलबे ने लोगों के घरों को अपनी चपेट में लिया.  

ये भी पढ़ें.

Coronavirus in Uttarakhand: सांसद अनिल बलूनी ने दिए 50 लाख रुपये, खरीदे जाएंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget