एक्सप्लोरर

Kanpur: आपसी लड़ाई में उलझे बीजेपी नेता, एक दूसरे की पोल खोलने में जुटे

कानपुर बीजेपी संगठन में आपसी खींचतान जोरो पर है. वर्चस्व की लड़ाई में नेता एक दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं. इस वजह सियासी कलह तेज होती जा रही है.

कानपुर: कानपुर में बीजेपी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पार्टी के अंदर मची कलह सतह पर आ चुकी है. दो धड़ों में बटी बीजेपी के नेता एक दूसरे की टांग खिंचाई में इतना मशगूल हो चुके हैं कि बेहद निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करवाए जा रहे हैं. इससे बीजेपी को आने वाले चुनाव में बड़ा नुकसान भी हो सकता है. पढ़िये कानपुर से स्पेशल रिपोर्ट. 

एक दूसरे से ही उलझ रहे हैं बीजेपी नेता

सियासत में सब जायज है. आजकल कानपुर बीजेपी अपने नेताओं की लड़ाई में ऐसा उलझी है कि, विपक्षी नेताओं की ज़रूरत ही नज़र नहीं आ रही. पार्टी के नेताओं के चाल चरित्र और चेहरे की चर्चा गली, कूंचे में हो रही है और पार्टी की कलह सबके सामने आ गई है. चाहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस गिरफ्त से अपराधियों की तरह छुड़ा ले जाने का मामला हो या फिर बेहद निजी फोटोज को वायरल करने का मामला एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की गंदी पॉलिटिक्स में लोकल नेता पूरी तरह व्यस्त हैं.

दुबे का आरोप..विरोधियों की साजिश है

दक्षिण बीजेपी के जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया के बाद अब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे की बार गर्ल के साथ अश्लील फोटो वायरल हुई है. फोटो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है. बताया गया है कि विकास दुबे दो साल पहले नेपाल टूर पर गए थे, और वायरल कथित तस्वीर वहीं खींची गई थी. विकास के साथ कथित तस्वीर में नजर आ रही युवती बार गर्ल बताई जा रही है. भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो सामने आने के बाद एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है. हालांकि, विकास दुबे इसे विरोधियों की साजिश बता रहे हैं. उनका कहना है कि बदनाम करने की नीयत से फोटो को वायरल किया गया है.

मानहानि का मुकदमा करूंगा

भारतीय जन युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे की माने तो उनकी एडिट की हुई आपत्तिजनक फोटो वायरल की गई है, और कुछ विरोधी लोग जानबूझकर ऐसे फोटोज वायरल कर रहे हैं. वो बीजेपी के 20 साल पुराने कार्यकर्ता हैं और डरने वाले नहीं. फोटो की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए, यदि बिना किसी जांच के किसी ने फोटो डाली तो मैं उसके ऊपर मानहानि का मुकदमा करूंगा.

बीजेपी में गुटबाजी

विकास दुबे की पार्टी संगठन में जबरदस्त पकड़ है. विकास दुबे और BJYM के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर दोस्त हैं. विकास दुबे जब 2018 में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए तो विकास ने संदीप ठाकुर को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया था. इसके बाद बीजेपी में दो गुट बन चुके हैं. एक गुट विकास दुबे और संदीप ठाकुर का है तो वहीं दूसरा गुट दक्षिण जिलामंत्री रहे नारायण सिंह भदौरिया का. दोनों के गुट एक-दूसरे की पोल खोलने में जुटे रहते हैं. आरोप ये भी है कि संदीप ठाकुर ने ही नारायण सिंह भदौरिया की जन्मदिन पार्टी में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह की मौजूदगी की बात की मुखबिरी करवाई थी जिसके बाद से चाल चरित्र और चेहरे का दावा करने वाली पार्टी की कलह सतह पर आ चुकी है.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी: गंगा में हरे शैवाल मिलने पर जांच के निर्देश, मिर्जापुर तक लिए जा रहे नमूने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के दृष्टिबाधित मूर्तिकार की अनोखी कहानी, मन की आंखों से बनाते हैं मूर्तियां
बस्ती के दृष्टिबाधित मूर्तिकार की अनोखी कहानी, मन की आंखों से बनाते हैं मूर्तियां
UP पुलिस पर आमने सामने योगी-अखिलेश, सीएम बोले- पहले लगता था कर्फ्यू
UP पुलिस पर आमने सामने योगी-अखिलेश, सीएम बोले- पहले लगता था कर्फ्यू
शाहजहांपुर में मंदिर के दो साधुओं की हत्या, ज्वलनशील पदार्थ से जलाया शव
शाहजहांपुर में मंदिर के दो साधुओं की हत्या, ज्वलनशील पदार्थ से जलाया शव
13 जिलों से 1500 किलोमीटर का सफर, अब लखनऊ पहुंची ‘ जेन-जी कनेक्ट’ यात्रा
13 जिलों से 1500 किलोमीटर का सफर, अब लखनऊ पहुंची ‘जेन-जी कनेक्ट’ यात्रा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget