एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने भी बनाई होली मिलन समारोह से दूरी, जनता को दिया ये संदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा, "मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।"

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्राणघातक कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी होली मिलन समारोह से दूरी बना ली है। कोरोना वायरस को देखते हुए सीएम योगी इस साल होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा, "मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।"

योगी ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, "कोरोना वायरस एक संक्रामक वायरस है और इसका संक्रमण एक दूसरे से फैलता है, इसलिए उपचार से महत्वपूर्ण है बचाव। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सामाजिक समारोहों में जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की अच्छी तरह से देखभाल जिम्मेदारी के साथ करें।"

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस साल होली मिलन समारोहों से दूरी बनाने का फैसला किया है। मोदी ने ट्वीट किया, "दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोविड-19 नोवेल कोरोनावायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक रूप से एकत्र होने को कम करने की सलाह दी है। इसलिए, इस साल मैंने किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।"

यही नहीं पीएम के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी होली मिलन से दूर रहने की घोषणा की है। अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, 'होली हम भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए, मैंने किसी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। मैं सभी से भीड़भाड़ से बचने की अपील करता हूं, अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget