एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर को लेकर CM योगी आदित्यनाथ का बयान- उत्तर प्रदेश में बेहतर तरीके से किया गया नियंत्रित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को उत्तर प्रदेश में बेहतर तरीके से नियंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांवों तक कोरोना वायरस की रोकथाम की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है.

लखनऊः देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 73 लाख 67 हजार के पार पहुंच गया है. वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 3 लाख 15 हजार पहुंच गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम होती दिख रही है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को उत्तर प्रदेश में बेहतर तरीके से नियंत्रित किया गया है. 

उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांवों तक कोरोना वायरस की रोकथाम की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है. इसमें गांव-गांव में गठित निगरानी समितियों और ग्राम प्रधानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. प्रधान व निगरानी समिति के सदस्य अपने गांव को कोरोना से मुक्त गांव बनाने का संकल्प लें. इसे प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ अभियान की शुरुआत की है.

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने यह बातें बुधवार को जनपद देवरिया के ग्राम कतरारी में निगरानी समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुये कहीं.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘ट्रैस, टेस्ट और ट्रीट’ का जो अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है, उसमें निगरानी समितियों का बड़ा योगदान है. गांव में लक्षण वाले व्यक्ति की समय से पहचान हो जाए तो जांच, इलाज व मेडिकल किट जैसे उपायों से संक्रमण का फैलाव नहीं होने पाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है. यह प्रदेश प्रभावी भूमिका के साथ महामारी के विरुद्ध कार्य कर रहा है, जिसके अपेक्षित परिणाम भी मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक परीक्षण करने वाला राज्य है. यहां 4.77 जांच की जा चुकी हैं और क्षमता को बढ़ाया गया है.

 

इसे भी पढ़ेंः
मायावती के खिलाफ रणदीप हुड्डा का पुराना वीडियो आया सामने, जातिवादी मजाक के लिए हो रही है आलोचना

 

IT मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजकर पूछा- क्यों नहीं किया नियम का पालन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget