एक्सप्लोरर

Chhath Pujan 2023: छठ पूजा के कारण नोएडा के इन रास्तों पर जाने से आज बचें, जानें- कहां-कहां है ट्रैफिक डायवर्जन

छठ पूजा के मद्देनजर नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से सरिता विहार होकर दिल्ली की ओर जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग और हरनंदी पुल कुलेसरा पर यातायात मार्ग परिवर्तन किया जाएगा.

Noida Traffic News: छठ पूजा के मद्देनजर नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से सरिता विहार होकर दिल्ली की ओर जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग और हरनंदी पुल कुलेसरा पर रविवार अपराह्न तीन बजे से यातायात मार्ग परिवर्तन किया जाएगा. यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी.

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से आने वाले भारी वाहनों का चरखा गोल चक्कर से मार्ग परिवर्तन कर दिया जाएगा, ये वाहन डीएनडी और चिल्ला होकर दिल्ली की ओर जा सकेंगे.

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों के लिए भी ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी.

उन्होंने कहा कि वहीं महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गौशाला गोल चक्कर से चरखा गोल चक्कर की ओर मोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा हरनंदी कुलेसरा पर सूरजपुर की ओर से फेज-दो की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कच्ची सड़क तिराहा से किसान चौक की और मोड़ा जाएगा.

IND vs AUS Final: नोएडा में इस जगह बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं World Cup का मैच, दुकानों पर मिलेंगे हैवी डिस्काउंट

गुरुग्राम : छठ पूजा के लिए 54 स्थान निर्धारित, सुरक्षा इंतजाम सख्त
वहीं गुरुग्राम जिला प्रशासन ने छठ पूजा के लिए 54 स्थान निर्धारित किए हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए सोमवार तक इन स्थानों पर 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, छठ पूजा 54 स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें नौ स्थान पूर्वी पुलिस जोन, 26 स्थान पश्चिमी जोन, आठ स्थान दक्षिणी जोन और 11 स्थान मानेसर जोन के अंतर्गत आते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को पूजा स्थलों पर तैनात किया गया है. गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बताया कि छठ पूजा के दौरान किसी भी तरीके से कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने बताया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया, ''यातायात पुलिस वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करेगी. कामकाजी घंटों के दौरान वाहनों की आवाजाही बाधित न हो इसके लिए योजनाएं बनाई गई हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget