एक्सप्लोरर

छांगुर के मददगार 4 अफसर, ADM, दो CO, एक इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध, एक इशारे पर रहते थे तैयार

Chhangur News: सूत्रों के मुताबिक छांगुर की मदद करने वाले इन चारों अफसरों को चिन्हित कर लिया गया है. इनमें से कुछ ऐसे अधिकारी थे जो छांगुर के एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते थे.

यूपी में अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं. यूपी एसटीएफ की जांच में छांगुर के चार मददगार अफसर के बारे में पता चला है. सूत्रों के मुताबिक छांगुर को लेकर की गई जांच में ये नाम सामने आए हैं. इन में वो अधिकारी है जो 2019 से 2024 के बीच बलरामपुर में तैनात रहे. इनमें एडीएम, दो सीओ और एक इंस्पेक्टर का नाम भी सामने आया है. 

सूत्रों के मुताबिक छांगुर की मदद करने वाले इन चारों अफसरों को चिन्हित कर लिया गया है. इनमें से कुछ ऐसे अधिकारी थे जो छांगुर के एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते थे. छांगुर ने यूपी एटीएस की रिमांड में इन अफसरों के बारे में बताया है. जांच एजेंसियां अब इन अफसरों के नामों की तस्दीक कर रही है कि क्या वाकई इन्होंने छांगुर की मदद की थी या फिर  वो सिर्फ फंसाने के लिए इन अफसरों का नाम ले रहा है. 

छांगुर के मददगार बने थे चार अफसर
इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अफसरों की भूमिका को लेकर पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं. जिसके बाद इन अधिकारियों को से पूछताछ हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक छांगुर ने 2023 में तहसीलदार की मदद से एक जमीन को नीतू के नाम चढ़वाया था. बाद में ये ज़मीन तालाब की पाई गई. वहीं एक इंस्पेक्टर का नाम भी पता चला है जो हमेशा छांगुर के संपर्क में रहता था और उसके कहने पर विरोधियों पर ही कार्रवाई कर देता था. 

छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन की सात दिन की कस्टडी भी आज खत्म हो रही है. रिमांड के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं अब उन्हें भी जांच में शामिल कर लिया है. इन तथ्यों से जुड़े पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई के दायरे को और बढ़ाया जाएगा. माना जा रहा है कि एटीएम रिमांड की अवधि बढ़ाए जाने की अपील कर सकती है.  

जलालुद्दीन पर आतंकी कैंप चलाने से विदेशी फंडिंग तक के आरोप, जानें- UPSTF की FIR में क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget