एक्सप्लोरर

कौन हैं छांगुर बाबा की गर्लफ्रेंड नीतू उर्फ नसरीन? सबसे बड़ी राजदार.. जिसके नाम पर ली करोड़ों की संपत्ति

Chhangur Baba Girlfriend: नीतू नसरीन छांगुर बाबा की बेहद करीबी थी. वो हमेशा साये की साथ उनके साथ रहा करती थी. छांगुर ने उसके नाम पर करोड़ों रुपये की यूपी और पुणे में संपत्ति खरीदी थी.

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण का गैंग चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. छांगुर बाबा हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण किया करता था. उसके गैंग के लोग इन लड़कियों को लव जिहाद के ज़रिए बाबा के पास लाते थे, जहां छांगुर उनका ब्रेन वॉश करता था. छांगुर के इस काम में नीतू उर्फ नसरीन पूरा साथ देती थी. पुलिस ने उसे भी छांगुर बाबा के साथ होटल से गिरफ़्तार किया है. 

नीतू उर्फ नसरीन कई सालों से छांगुर बाबा के साथ साये की तरह रहती है और बाबा के सारे काले कारनामों में शामिल थी. छांगुर उसे अपनी प्रेमिका और पत्नी की तरह साथ रखता था. जिसके बाद उसे लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे हैं कि आखिर नीतू बाबा के पास आई और उसकी इतनी करीबी हो गई. 

कौन हैं छांगुर बाबा की गर्लफ़्रेंड नीतू उर्फ नसरीन
जानकारी के मुताबिक नीतू उर्फ नसरीन मूलरूप से तमिलनाडु की रहने वाली है. वो अपने पति नवीन वोहरा के साथ मुंबई में रहती थी. शादी के बाद उसे प्रेगनेंसी में दिक्कतें आ रही थीं, जिसकी वजह से वो परेशान रहती थी. इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात छांगुर बाबा से हुई. किसी ने बताया कि छांगुर बाबा एक पीर बाबा है और वो सारी समस्याओं का हल कर सकता है. बड़ी उम्मीद लेकर नीतू छांगुर बाबा के पास चली गई और उसने अपनी सारी दिक्कतें बताईं. 

नीतू ने अपने पति नवीन वोहरा को भी छांगुर बाबा से मिलवाया. जिसके बाद छांगुर ने उसे अंगूठियां दी और कुछ दवाईयां दी. जिससे उसे फायदा हुआ. इसके बाद नीतू अक्सर छांगुर बाबा से मिलने लगी. इस दौरान वो बाबा की बातों से बहुत प्रभावित हुई और उनकी करीबियां बढ़ती गईं. जब उन दोनों का छांगुर बाबा पर पूरी तरह भरोसा बढ़ गया तो वो उन्हें अपने साथ दुबई ले गया, जहां उसने नीतू और उसके पति नवीन वोहरा का धर्मांतरण करवाया. 

छांगुर ने नीतू को कैसे बनाया नसरीन?
धर्मांतरण के बाद नीतू नसरीन बन गई और नवीन वोहरा को छांगुर ने अपना नाम जलालुद्दीन दे दिया. इसके बाद दोनों पति-पत्नी छांगुर के राज़दार बन गए. नीतू का छांगुर के साथ करीबी बढ़ती गई. इसके बाद दोनों का रिश्ता ऐसा था कि उसकी पति आगे बैठकर गाड़ी चलाता था और नीतू छांगुर के साथ पीछे वाली सीट पर बैठती थी, जहां से वो दोनों धर्मांतरण के खेल रचते थे. 

छांगुर बाबा ने नीतू और नवीन वोहरा इन दोनों के नाम पर कई बैंक खाते भी खोले और करोड़ों की संपत्तियां खरीदी. बलरामपुर में पुलिस प्रशासन ने छांगुर की जिस कोठी को बुलडोज़र से ध्वस्त किया है वो कोठी भी नीतू के नाम पर ही थी. पुणे में 16 करोड़ की संपत्ति भी नीतू के नाम पर ली गई थी. यहीं नहीं बलरामपुर में एक 50 लाख का शोरूम बाबा ने नीतू के पति नवीन वोहरा के नाम पर है. छांगुर बाबा और नीतू अब यूपी पुलिस के शिकंजे में जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. जिसमें कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget