एक्सप्लोरर

Chaudhary Charan Singh को भारत रत्न, मायावती ने अब इस नेता के लिए कर दी बड़ी मांग

Chaudhary Charan Singh को Bharat Ratna से सम्मानित किए जाने पर BSP मुखिया मायावती ने खुशी जताई है. उन्होंने एक अहम मांग भी की है. 

Chaudhary Charan Singh News: भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने खुशी जताई है. हालांकि इस दौरान उन्होंने एक अहम मांग भी की है. 

मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जिन भी हस्तियों को भारतरत्न से सम्मानित किया गया हैै उसका स्वागत है, लेकिन इस मामले में ख़ासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं. सरकार इस ओर भी ज़रूर ध्यान दे.

 बसपा चीफ ने कहा- बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को लम्बे इंतजार के बाद श्री वी पी सिंह जी की सरकार द्वारा भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया. उसके बाद दलित व उपेक्षितों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं. उन्हें भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाए.

चौधरी जी को सम्मानित करना अभिनंदनीय- सीएम योगी
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना एक अभिनंदनीय घोषणा है. ये देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है.

सीएम ने कहा कि यूपी के लिए ये और अभिनंदनीय है क्योंकि चौधरी चरण सिंह साहब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अतुलनीय सेवा की.चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करना एक अभिनंदनीय फैसला है.'

अखिलेश ने कही ये बात
इसके अलावा सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरसिम्हा राव जी और हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन जी का भारत रत्न से सम्मानित किया जाना, बहुत समय से लंबित माँग की पूर्ति है.  सच्चा सम्मान किसी भी व्यक्ति के सिद्धांतों और संघर्षों को मान देने से होता है, आशा है ऐसा ही होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget