Chardham Yatra 2020: कल खुलेंगे गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट, इतिहास में पहली बार नहीं होगी किसी श्रद्धालु की मौजूदगी
Chardham Yatra 2020: अक्षय तृतीया के दिन यानी 26 अप्रैल को गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। लॉकडाउन की वजह से इतिहास में पहली बार कपाट खुलने के दौरान किसी श्रद्धालु की मौजूदगी नहीं होगी।

देहरादून, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के खौफ और लॉकडाउन के बीच अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। पौराणिक तय शुभ मुहूर्त पर परंपरा अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 26 अप्रैल को विधिवत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को उत्तरकाशी के मुखवा गांव से गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री के लिए प्रस्थान हुई है। लॉकडाउन और कोरोना के संकट की वजह से पहली बार बिना यात्रियों के साथ लिए डोली गंगोत्री की यात्रा के लिए निकाली गई।

हिन्दू पंचाग के अनुसार, इस वर्ष कर्क लग्न के अभिजित मुहूर्त पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे है, इस बार के कपाट खुलने की तस्वीर लॉकडाउन के चलते पिछले सालों की अपेक्षा बिल्कुल अलग दिखाई देगी। इस बार कपाट खुलने की 10 महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























