एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम में यात्रा तैयारियां पूरी न होने पर तीर्थ पुरोहित नाराज, प्रशासन पर उठाए सवाल

Kedarnath News: यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिये केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों की टीम केदारनाथ धाम पहुंची. इस दौरान टीम को धाम में काफी कमियां नजर आई.

Rudraprayag News: केदारनाथ (Kedarnath) तीर्थ पुरोहित समाज ने यात्रा शुरू होने से पूर्व केदारनाथ धाम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान तीर्थ पुरोहित प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों से नाखुश नजर आये. तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि प्रत्येक साल केदारनाथ धाम की यात्रा अव्यवस्थाओं के बीच शुरू की जा रही है. जिसका नुकसान तीर्थ यात्रियों को झेलना पड़ता है. केदारनाथ पैदल मार्ग का सुधारीकरण काफी चुनौतिपूर्ण रहने वाला है. समय कम है और काम ज्यादा बचा है. ऐसे में तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों को मोर्चा संभालने की जरूरत है.

केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन का समय बाकी बचा हुआ है और अभी तक पैदल मार्ग को दुरूस्त नहीं किया गया है. यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिये केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों की टीम केदारनाथ धाम पहुंची. इस दौरान टीम को धाम में काफी कमियां नजर आई. केदारनाथ धाम में अभी भी भारी मात्रा में बर्फ जमी है.

15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी आवाजाही 
पैदल मार्ग पर जगह-जगह ग्लेशियर टूटे हुये हैं. बड़े-बड़े ग्लेशियरों के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है. अब समय कम और काम ज्यादा है. 15 अप्रैल से धाम में स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. लोग सीजन के लिए यहां आवश्यक सामग्री के साथ पहुंचेंगे. ऐसे में समय पर व्यवस्थाएं सुचारू होना जरूरी है हालांकि इस बार धाम में लगातार मौसम खराब है. अभी भी सांय के समय धाम में बर्फबारी हो रही है, जिस कारण दिक्कतें पैदा हो रही हैं.

पैदल मार्ग खोलने का काम जारी
केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि धाम की शुरुआती चरण की यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है. खासकर पैदल मार्ग पर सफर करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा. उन्होंने कहा कि कुंभ की तर्ज पर केदारनाथ धाम के लिए भी अलग से प्रशासन की व्यवस्था होनी चाहिए. अगर ऐसी व्यवस्था होती है तो वह जनवरी-फरवरी से अपनी व्यवस्थाएं करना शुरू कर देंगे और कपाट खुलने से एक महीने पहले सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से हो जाएंगी. 

केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ आपदा में तबाह हुए तीर्थ पुरोहितों के साथ प्रशासन का अनुबंध हैं. इन अनुबंधों पर पिछले साल ही कार्य होना था, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं बन पाई है. हर साल की तरह इस साल की यात्रा भी चुनौतीपूर्ण रहेगी. मौसम खराब होने के बाद भी पैदल मार्ग खोलने का कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें:-

Uttarakhand Electricity Rates: उत्तराखंड में लगा बिजली का झटका, बढ़ गए दाम, जानें- अब आपको कितने रुपये चुकाने होंगे? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget