एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा में चप्पल पहनकर न चलाएं वाहन, सुरक्षा के सख्त दिशा-निर्देश लागू

Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होगी. 10 मई को केदारनाथ और 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

Char Dham Yatra 2025:  उत्तराखंड में आगामी 30 अप्रैल से आरंभ हो रही चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार और परिवहन विभाग ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को व्यवस्थित व सुगम बनाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें खासतौर पर व्यवसायिक वाहनों के चालकों के लिए कड़े नियम तय किए गए हैं

परिवहन विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक यात्रा के दौरान वाहन चालकों को चप्पल या सैंडल पहनकर गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं होगी. चालकों को बंद जूते या मजबूत ट्रैकिंग शूज पहनना अनिवार्य किया गया है ताकि पहाड़ी रास्तों पर वाहन संचालन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि पहाड़ी मार्गों पर ड्राइविंग के लिए दक्षता अनिवार्य है. व्यवसायिक वाहन चालकों को विशेष प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और वाहन के सभी दस्तावेज पूरे रखने होंगे. इसके साथ ही चालकों की वेशभूषा, व्यवहार और स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी.

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि वाहन चलाते समय केवल बंद जूते या ट्रैकिंग शूज पहनना अनिवार्य है चप्पल, स्लीपर, सैंडल पहनकर वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी.

चारधाम यात्रा मार्गों पर 544 दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित, NHAI ने लोनिवि और BRO को भेजा पत्र

महिला यात्रियों से छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार की शिकायत पर संबंधित चालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी वाहन में फर्स्ट एड किट, आपातकालीन उपकरण और अनिवार्य दस्तावेज रखने होंगे किसी भी हालत में नशे की हालत में वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी वाहन को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जाएगा.

रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक कोई भी व्यवसायिक वाहन यात्रा मार्गों पर नहीं चल सकेगा. इस अवधि के दौरान सड़कों की सफाई, मरम्मत और आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार की चार धाम यात्रा को पूरी तरह से सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सरल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. धामी ने कहा कि वाहन चालकों को एडवाइजरी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा. अगर कोई चालक लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

परिवहन विभाग की 43 टीमों को जिम्मेदारी
चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होगी. 10 मई को केदारनाथ और 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. यात्रियों को यात्रा पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. यात्रा की अनुमति उन्हीं को मिलेगी जिनके पास वैध पंजीकरण होगा.

परिवहन विभाग की 43 टीमों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सभी रूटों पर लगातार वाहनों की जांच करें. गाड़ियों के टायर, ब्रेक, लाइट, फर्स्ट एड किट और चालकों के दस्तावेज जांचे जाएंगे. नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

राज्य सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें. यात्रियों को केवल पंजीकृत वाहन और अनुभवी चालक ही यात्रा के लिए चुनने चाहिए.

चार धाम यात्रा में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु देशभर से आते हैं, ऐसे में प्रशासन और सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देश इस बार यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम हैं. चप्पल पहनकर वाहन चलाने पर रोक, रात्रिकालीन आवाजाही पर नियंत्रण, और चालकों की वर्दी व आचरण जैसे दिशा-निर्देश न केवल यात्रा को अनुशासित बनाएंगे बल्कि सड़क हादसों को भी कम करने में सहायक होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget