एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2024: MP से आए श्रद्धालुओं का पंजीकरण जांच में निकला फर्जी, हरिद्वार पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की फर्जी पंजीकरण की बात लगातार सामने आ रही है. वहीं ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश से गए 50 श्रद्धालुओं के साथ हुई.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण की चेकिंग कई सीमावर्ती इलाकों में की जा रही है. इसी क्रम मैं हरिद्वार जिले मे लगातार पुलिस के चंगुल मे फर्जी पंजीकरण करने वाले गिरोह फँसते हुए नजर आ रहे है चारधाम यात्रा पंजीकरण में फर्जीवाड़ा मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है.मध्य प्रदेश से बस में सवार होकर चारधाम यात्रा के लिए जा रहे 50 श्रद्धालुओं का एक मामला सामने आया है. जिनका पंजीकरण जांच में फर्जी पाया गया. जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर थाना क्षेत्र के सुनाला गांव निवासी उमराव सिंह ने बीते शनिवार की रात मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके साथ 50 श्रद्धालु बस में सवार होकर चारधाम यात्रा के निकले थे. इस बीच उन्होंने चारधाम यात्रा के पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया था. जिसने बताया था कि वह सभी लोगों का चारधाम यात्रा का पंजीकरण करवा देगा. उस व्यक्ति ने छह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन छह हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे. साथ ही पंजीकरण की पीडीएफ बनाकर उनके मोबाइल पर भेज दी थी.

क्या बोले एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल
सभी तीर्थ यात्री शनिवार शाम जब नारसन बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने पंजीकरण की जांच की जांच में पंजीकरण फर्जी पाया गया. मामले में एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज करने के साथ ही मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

31 मई तक सभी तरह के रजिस्ट्रेशन है बंद
पंजीकरण फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने पूरी बस को नारसन बॉर्डर पर ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया. इस बीच बस में सवार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. परंतु बाद में सभी श्रद्धालुओं के पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस ने उन्हें आगे के लिए रवाना किया आपको बता दे की राज्य सरकार ने 31 मई तक सभी तरह के रजिस्ट्रेशन बंद किए हुए है. ऐसे में कई लोग चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को ठग रहे है. अब तक दर्जन भर से अधिक लोग इस मामले में पकड़े जा चुके है.

ये भी पढ़ें: C-Voter के फाउंडर का दावा- 'BJP को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, इन सांसदों की स्थिति अच्छी नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget