एक्सप्लोरर

Chamoli Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किडनैपर से छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Chamoli Crime News: चमोली की थराली पुलिस को पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी लड़की कहीं चली गई, काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की सकुशल बरामद कर लिया.

Chamoli News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले (Chamoli) के थराली में एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है. पुलिस ने कथित तौर पर इस मामले में नाबालिग लड़की के अपहरण करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. 

आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर थराली पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है, आरोपी युवकों पर भारतीय दंड विधान की धारा 366 ए, 376 और 3/4 और 16 /17 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी बिना बताये कहीं चली गई, काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है.  मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर नाबालिग को सकुशल बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. 

नाबालिग को 12 घंटे के भीतर पुलिस ने किया बरामद

इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने शनिवार (24 जुलाई) शाम को थराली पुलिस थाने में उसके लापता होने की सूचना दी थी. मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर हरकत में आ गई है. पुलिस ने अपह्रत लड़की की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए, सिर्फ 12 घंटे के भीतर रविवार (23 जुलाई) को आरोपियों को उनकी कार समेत थाला गांव से पकड़ लिया. इस दौरान पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है. 

दिल्ली का रहने वाला है एकर आरोपी

पुलिस के द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपियों की पहचान बागेश्वर जिले के गरूण क्षेत्र में रहने वाले रोशन सिंह और नीतीश के रुप में की गई है. मुख्य आरोपी रोशन सिंह मूल रुप से राजधानी दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र का रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें: UP News: अफजाल अंसारी की सांसदी नहीं होगी बहाल, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब बचा ये सहारा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget