एक्सप्लोरर

चमोली: जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी लापता, DM से मतभेद, लिया था एक्शन

जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी का आरोप था कि जिलाधिकारी उनके साथ भेदभावपूर्ण और अनुचित व्यवहार कर रहे हैं. पत्र के वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था.

Uttarakhand News: चमोली जिले के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी के लापता होने की खबर से प्रशासन और स्थानीय लोगों में हलचल मच गई है. उनके लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट गोपेश्वर थाने में दर्ज कराई गई है. पटवारी चंद्र सिंह बुटोला ने पुलिस से उनकी जल्द से जल्द खोजबीन करने का आग्रह किया है.

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी 31 मार्च से लापता हैं और तब से अब तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. उनके लापता होने के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, खासकर उनके और चमोली के जिलाधिकारी के बीच चल रहे विवाद के चलते यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है.

डीएम ने लिया था एक्शन
सूत्रों के अनुसार, दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी और चमोली के जिलाधिकारी के बीच कुछ समय से मतभेद चल रहे थे. इससे पहले, चमोली के जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी. बताया जा रहा है कि जब वे अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिले थे तो जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उनकी एक दिन की सर्विस ब्रेक कर दी थी और उनके वेतन में एक दिन की कटौती करने का आदेश जारी किया था.

इस कार्रवाई से नाराज होकर जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिलाधिकारी के व्यवहार की शिकायत की थी. उनका आरोप था कि जिलाधिकारी उनके साथ भेदभावपूर्ण और अनुचित व्यवहार कर रहे हैं. इस पत्र के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया.

सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग जिलाधिकारी के रवैये की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग मान रहे हैं कि यह मामला विभागीय अनुशासन से जुड़ा हो सकता है. गोपेश्वर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी खोजबीन शुरू कर दी है. 

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स बोले- 'मुसलमानों को मिलेगा हक, आएंगे अच्छे दिन'

गुमशुदगी की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी का पता लगाया जा सके. पुलिस उनके परिवार, सहकर्मियों और जानने वालों से पूछताछ कर रही है ताकि उनकी गुमशुदगी के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके. जब इस पूरे मामले पर एबीपी लाइव ने दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन पर सिर्फ इतना ही कहा कि वे बाद में बात करेंगे. 

वहीं, चमोली के जिलाधिकारी से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा. इस मामले ने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है. अब देखना होगा कि पुलिस इस गुत्थी को कितनी जल्दी सुलझा पाती है और दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी कहां और किस हाल में मिलते हैं. प्रशासन और स्थानीय लोगों की नजरें अब पुलिस की जांच पर टिकी हैं.

लेकिन जिला अधिकारी ओर जिला आबकारी अधिकारी की आपसी नाराजगी लोगो के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है, इसको लेकर लगातार लोग चटकारे ले रहे हैं. वहीं सरकार के लिए भी इस प्रकार की खबरें चिन्ता का विषय बन जाती है. प्रदेश में कई अधिकारियों की आपसी लड़ाई सोशल मीडिया के लिए सुर्खियां बन रही है. जबकि सरकार इस प्रकार की खबरों से असहज हो जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिकारपुर में BJP की लगातार जीत, सपा की चुनौती, 2022, 2024 के आंकड़े 2027 के लिए क्या कहते हैं?
शिकारपुर में BJP की लगातार जीत, सपा की चुनौती, 2022, 2024 के आंकड़े 2027 के लिए क्या कहते हैं?
श्याना में 65 हजार SC और 60 हजार मुस्लिम वोट, 2027 में किस तरह बनेगा चुनावी गणित?
श्याना में 65 हजार SC और 60 हजार मुस्लिम वोट, 2027 में किस तरह बनेगा चुनावी गणित?
सिरसागंज में सपा की बढ़त के बीच बसपा का कोर वोट भी घटा, 2027 में क्या होगा असर?
सिरसागंज में सपा की बढ़त के बीच बसपा का कोर वोट भी घटा, 2027 में क्या होगा असर?
बुलंदशहर: RLD का बदला गठबंधन, 2022 में सपा के साथ तो 2024 में बीजेपी के साथ, 2027 में क्या असर?
बुलंदशहर: RLD का बदला गठबंधन, 2022 में सपा के साथ तो 2024 में बीजेपी के साथ, 2027 में क्या असर?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget