एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: चमोली के एकदिवसीय दौरे पर रक्षामंत्री, जोशीमठ में देश की 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Rajnath Singh in Uttarakhand: उत्तराखंड दौरे पर आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. सड़क मार्ग पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे.

Defence Minsiter Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को एकदिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. उन्होंने चमोली के जोशीमठ में 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. लोकार्पण समारोह में रक्षामंत्री ने 670 करोड़ की लागत से बीआरओ की बनाई 35 परियोजनाओं को देश के नाम समर्पित करते हुए खुशी जताई. बता दें कि जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं में 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं. रक्षामंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे. 

देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण

हेलिकॉप्टर हेलीपैड से रक्षामंत्री का काफिला कार के जरिए ढाक पहुंचा. सड़क मार्ग पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. चमोली की एसपी रेखा यादव ने सभी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने को कहा था. लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी. रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बीआरओ की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में बीआरओ की हर परियोजना में दिलचस्पी दिखाई.

रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री धामी के साथ की BRO की तारीफ   

मुख्यमंत्री की सक्रियता पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आभार जताया. उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी भौगोलिक क्षेत्रों को ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों को जोड़ने में भी सहायक साबित हुई है. रक्षामंत्री ने कहा कि बीआरओ ने 2023 में 125 परियोजनाओं को पूरा कर नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने बीआरओ के कार्यों की सराहना की. आपको बता दें भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले पुल और सड़कें काफी महत्वपूर्ण हैं. इनके बनने से सेना के जवानों तक और आईटीबीपी के जवानों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी. फौजियों को इससे पहले घोड़े और पैदल मार्ग से जाना पड़ता था. चीन सीमा तक पहुंचने में अब जवानों को काफी कम समय लगेगा. 

Lok Sabha Election 2024 UP: सपा और आरएलडी में गठबंधन हुआ फाइनल, अखिलेश यादव ने जयंत को दी सात सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget