एक्सप्लोरर

आगरा: चंबल का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, दहशत में ग्रामीण, प्रशासन सतर्क

आगरा में चंबल नहीं खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। तटीय इलाकों में रहनेवाले ग्रामीण इन हालातों को देखकर दहशत में हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिये प्रशासन अलर्ट है।

आगरा, नितिन उपाध्याय। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते आगरा जनपद के पिनाहट, बाह के चंबल में उफान के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। शनिवार की रात चंबल का जलस्तर खतरे के निशान को छू चुका है। शनिवार रात भर तटवर्ती गांवों के लोगों ने दहशत में रात गुजारी है। दर्जनभर गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह से डूब चुके हैं। घर में भी पानी घुसने लगा है रात भर ग्रामीणों ने ऊंचे टीलों पर खड़े होकर दहशत भरी रात गुजारी है।

करीब आधा दर्जन गांवों की बिजली भी काट दी गई है। अंधेरे में डूबे रहे दहशत भरे यह गांव बचे कुचे राशन पानी के भरोसे हैं। हालांकि प्रशासन की टीम भी गांव का निरीक्षण कर रही है। गोहरा, गुड़ा , रानीपुरा, भटपुरा में वन विभाग के स्ट्रीमर सेवा चालू कर दी गई है। स्ट्रीमर के सहारे इन गांवों में डॉक्टर की टीम जरूरी सामान केरोसिन आदि की व्यवस्था की गई है। वही कछियारा, रेहा, बीच का पुरा, उमरैठा पुरा आदि गांव में भी प्रशासन की टीम चौकी बनाकर निगरानी कर रही है।

चंबल नदी में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। किसानों की हजारों बीघा जल फसल भी जलमग्न हो गई है टीनों पर चढ़कर रात गुजारने को मजबूर किसान और भी दहशत में हैं। शनिवार को फिर से 9682 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जो आज शाम तक बात चित्र में पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद तटवर्ती गांवों में खतरा और बढ़ जाएगा पहले से ही चंबल का पानी खतरे के निशान को छू चुका है ऐसे में और तेजी से आ रहे पानी से चंबल में क्या हालात होंगे इसे सोच कर ग्रामीण दहशत में हैं और प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं ।

घरों में कैद मासूम जिंदगी आंखों में भरी है दहशत

आगरा जनपद के बाह क्षेत्र के गोहरा, गुड़ा रानीपुरा भटपुरा उमरैठा पुरा ,बीच का पुरा, रेहा, कच्छीआरा, डोंगरा गांव में ग्रामीणों के साथ साथ स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे भी घरों में कैद हो गए हैं> उन्होंने पहली बार अपने आशियाने के आसपास इतना भीषण पानी देखा है। पूरी रात यह नौनिहाल जागते रहे। इन गांवों में चारों ओर से पानी भर गया है और अब तो घर में भी पानी आना शुरू हो गया है। बड़ी मेहनत से ग्रामीणों ने चंबल के तटवर्ती क्षेत्र में बाजरे की फसल बोई थी यह फसल पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में चंबल के जलीय जीवो के गांवों में घुसने के आसार बन गए हैं। लोगों में इसको लेकर भी दहशत का माहौल है रात भर लाठी-डंडों क्लारी को हाथ में लेकर अपने पशु और बच्चों की रखवाली करते नजर आए।

चंबल नदी में रोजना लगातार राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे चंबल नदी में पानी बढ़ने की संभावना है, कोटा बैराज से अब लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार को 113000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था उसके बाद शुक्रवार को 9618 क्यूसेक पानी छोड़ा गया और आज रविवार को भी कोटा बैराज से करीब 7000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कोटा बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से चंबल में और हालात बिगड़ने की संभावना है।

पहले से ही यह गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में लगातार पानी छोड़े जाने पर गांवों में हालात और खराब होंगे, प्रशासन द्वारा तटवर्ती इलाकों में लेखपालों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को चौकियां बनाकर तैनात किया गया है और चंबल के जलस्तर पर निगाह बनाने के साथ ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया है, खेड़ा राठौर के गांव गोहरा में चंबल के पानी से गांव का रास्ता बंद हो जाने के कारण प्रशासन द्वारा स्ट्रीमर संचालन किया गया है जिससे गांव वालों को गांव तक लाया और ले जाया जा सके प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है, जिन गांव से तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है और गांव पर विशेष ध्यान प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा रखा जा रहा है गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैनात की गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
शामली: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
Mirzapur News: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
मिर्जापुर: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
Dehradun News: टोल कर्मचारियों पर तलवार और बेल्ट से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: टोल कर्मचारियों पर तलवार और बेल्ट से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh News: LPG सप्लाई की गड़बड़ी पर प्रशासन का एक्शन, एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़: LPG सप्लाई की गड़बड़ी पर प्रशासन का एक्शन, एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget