एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2023: डकैत से लेकर सेलिब्रिटी तक टेकते हैं माथा, इटावा के सिद्धपीठ काली मंदिर की मान्यता सुनकर रह जाएंगे दंग

Etawah Temple: मंदिर के पुजारी सचिन गिरी का कहना है कि मंदिर में नवरात्रि की विशेष तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं. रात में यहां 4 आरतियां होंगी. इष्टिकापुरी का सबसे बड़ा सिद्ध पीठ मंदिर यही है.

Etawah News: इटावा (Etawah) में यमुना-चंबल के तट पर स्थित सिद्धपीठ काली बांह मंदिर में एक जमाने में डकैतों की आना जाता लगा रहता था. डकैत माता रानी के दरबार में मनोकामना मांगने आते थे और दस्यु सरगना मंदिर में घंटा भी चढ़ाते थे. पुजारी के मुताबिक, महाभारत काल के अश्वत्थामा नवरात्र में आरती से पहले दरबार में फूल चढ़ाने आते थे. यमुना चंबल नदी के किनारे स्थित बीहड़ के जंगल में 500 साल प्राचीन मां काली देवी का सिद्धपीठ स्थान है. लाखों श्रद्धालु नवरात्र में दर्शन के लिए यूपी-एमपी के कई जिलों से आते हैं.

धार्मिक जानकार बताते हैं कि जब शंकर जी ने मां सती को कंधे पर रखकर नृत्य किया था, उस समय मां सती की बांह इसी स्थान पर गिरी थी. यहां मां सती का सिद्ध मंदिर है, जो भी व्यक्ति आता है सभी की मनोकामना पूर्ण होती है. इस मंदिर का चमत्कारी प्रभाव इतना अधिक है कि नेता हो, अभिनेता या फिर डकैत सभी की आस्था इस मंदिर से जुड़ी रही है. डकैत भी अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर यहां झंडा और घंटा चढ़ाने आते थे.

मंदिर को लेकर यह है मान्यता
ऐसा मानना है कि महाभारत कालीन द्रोणाचार्य के पुत्र जिनको अमरत्व का वरदान प्राप्त है. अश्वत्थामा पूर्व में यमुना नदी में स्नान करने के बाद इस बीहड़ वाली मैया की पूजा करने आते थे. आज इस मंदिर का परचम इतना अधिक फैल चुका है कि नवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु दर्शन मात्र से धन्य हो जाता है.

मंदिर के पुजारी सचिन गिरी का कहना है कि मंदिर में नवरात्रि की विशेष तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं. रात में यहां 4 आरतियां होंगी. इष्टिकापुरी का सबसे बड़ा सिद्ध पीठ मंदिर यहीं है. इस मंदिर में मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी का पिंडी रूप है और यहां मां सती की बांह गिरी थी, इसलिए यह सिद्ध पीठ है. इटावा, कानपुर, फिरोजाबाद, आगरा और एमपी लगभग आसपास के जनपदों से लोग निरंतर आते हैं.

मंदिर के महंत सचिन दास ने बताया कि यह मंदिर 500 वर्ष पुराना है और हमारी छठी पीढ़ी इस मंदिर की सेवा कर रही है. वैष्णो देवी की तरह यहां मां काली, सरस्वती देवी, लक्ष्मी माता की प्रतिमाएं स्थापित हैं. माता सती की बांह यहां गिरी थी इसीलिए मंदिर काली बांह के नाम से जाना जाता है आज से 30 साल पहले यह मंदिर के आस पास बीहड़ के इलाके में था डकैतों का भी इस मंदिर में आना जाना था जिस कारण यहां लोग आने में काफी घबराते थे.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: बीजेपी और BSP को एक साथ झटका देगी सपा, बदल जाएगा पूरा गेम, तस्वीरें दे रही गवाही 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget