एक्सप्लोरर

Azamgarh: आजमगढ़ हवाई अड्डे से जल्द शुरू होगी फ्लाइट, एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिली हरी झंडी

Azamgarh Airport :आजमगढ़ हवाई अड्डे को भारत सरकार से नो ऑब्जेक्शन की हरी झंडी मिल गई है. इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि चंद दिनों में आजमगढ़ एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान शुरू हो जाएंगी.

Azamgarh Airport Update News: आजमगढ़ में उड़ान भरने का सपना देखने वालों का सपना जल्द ही सच होगा. यानी जिले के लोग जल्द ही आजमगढ़ हवाई अड्डे (Azamgarh Airport) से उड़ान भरने सकेंगे. दरअसल, आजमगढ़ हवाई अड्डे को भारत सरकार से नो ऑब्जेक्शन (NOC) की हरी झंडी मिल गई है. इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि चंद दिनों में आजमगढ़ एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान शुरू हो जाएंगी.

इन एयरपोर्ट्स को भी मिली मंजूरी

यूपी सरकार में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल ने ट्वीट कर जानकारी  दी है कि केंद्र सरकार की तरफ से मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट व श्रावस्ती में एयरपोर्ट के संचालन के लिए नो ऑब्जेक्शन दे दिया गया है. उम्मीद है कि नो ऑब्जेकशन सिर्टिफिकेट मिलने के बाद कभी भी आजमगढ़ से उड़ान शुरू हो सकती है.

2018 में सीएम योगी हवाई अड्डे का किया था एलान

जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर पश्चिम तरफ मंदुरी हवाई अड्डा स्थित है. आजमगढ़-अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित मंदुरी हवाई अड्डा करीब 104 एकड़ जमीन में बनाया गया है. साल 2005 में यहां पहले हवाई पट्टी थी. जहां पर कई बार नेताओं के विमान उतरकर उड़ान भर चुके हैं.नवंबर 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार करते हुए उसे हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की थी. 

वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी की देखरेख में हुआ निर्माण

इसके बाद अप्रैल 2019 में निर्माण कार्य के लिए शासन ने 18.21 करोड़ रुपये का बजट जारी किया. धन मिलने के बाद निर्माण कार्य जोर पकड़ा और हवाई अड्डा बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है. इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को नोडल नियुक्त किया गया था. निर्माण कार्य वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी की देखरेख में संपन्न हुआ है.

 एयरपोर्ट को था एनओसी का इंतजार

इस हवाई अड्डे का कई बार वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं. जून 2022 को शासन के निर्देश पर इस हवाई अड्डे को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन काफी दिनों बाद केन्द्र सरकार से नो आब्जेक्शन का सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा था, जिससे उड़ान संभव नहीं हो पा रहा था. 

यूपी में बन रहे हैं 19 एयरपोर्ट्स

वहीं, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री आजमगढ़ के विकास पर ध्यान दे रहे हैं.  निश्चित रूप से आने वाला समय इस जिले के लिए शानदार होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19 एयरपोर्ट बन रहे हैं, जिसमें 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं. उन्होंने कहा कि अन सभी एयरपोर्ट्स के बन जाने के बाद उत्तर प्रदेश वायु मार्ग से जुड़ने वाला महत्वपूर्ण राज्य हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget