एक्सप्लोरर

उत्तराखंड की बेटी कृतिका मदान ने रचा इतिहास, यहां देखें उनके CBSE Results की मार्कशीट

CBSE Result 2025: रुद्रपुर की रहने वाली कृतका मदान ने पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. कृतिका ने बारहवीं की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है.

CBSE Result 2025:  रुद्रपुर की रहने वाली कृतका मदान ने पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. कृतिका ने सीबीएसई बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक लाकर न सिर्फ पूरे प्रदेश में टॉप किया है, बल्कि देश में तीसरा स्थान हासिल किया है. कृतिका की इस उपलब्धि पर न सिर्फ परिवार और स्कूल बल्कि रदेश सरकार ने भी सराहा है.

पिता हैं व्यापारी

आरएएन पब्लिक स्कूल, भूरारानी रुद्रपुर की छात्रा कृतिका की इस उपलब्धि से पूरा राज्य गौरवान्वित हुआ है. रुद्रपुर के सिविल लाइंस निवासी कृतिका के पिता अनिल मदान एक व्यापारी हैं और स्पेयर पार्ट्स की होलसेल दुकान चलाते हैं. मां अंजलि एक गृहिणी हैं. परिवार में पढ़ाई को लेकर कभी दबाव नहीं रहा. कृतिका को बचपन से ही स्वच्छंद रूप से सोचने और अपने लक्ष्य तय करने की आजादी दी गई.

कोई कोचिंग नहीं ली

कृतिका बताती हैं कि उन्होंने कभी भी कोचिंग या ट्यूशन की जरूरत नहीं समझी. उनका मानना है कि अगर मन लगाकर खुद से पढ़ाई की जाए तो सफलता दूर नहीं होती. वे रोजाना तीन से चार घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं. उन्होंने अपनी दिनचर्या को पढ़ाई के अनुसार इस तरह से संयोजित किया कि किसी बाहरी मदद की आवश्यकता नहीं पड़ी.

बिजनेस में शत-प्रतिशत अंक

उनकी मेहनत का ही परिणाम रहा कि उन्होंने अकाउंट्स, बिजनेस और पेंटिंग में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि इंग्लिश में 98 और इकोनॉमिक्स में 99 प्रतिशत अंक मिले. आगे कृतिका का लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना है. वह चाहती हैं कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले निर्णयों में उनकी सीधी भागीदारी हो. वर्तमान में वह कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की तैयारी कर रही हैं.

सीएम पुष्कर धामी ने दी बधाई

कृतिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी. विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को फोन मिलाया और कृतिका से बात कराई. मुख्यमंत्री ने कृतिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. उन्होंने कृतिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य सरकार हरसंभव सहयोग देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget