एक्सप्लोरर

SRMU बाराबंकी के खिलाफ मामला दर्ज, इन नियमों के उल्लंघन के लगे गंभीर आरोप

दिनेश कुमार ने शिकायत में कहा, 'विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है.प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं समेत कई छात्र घायल हो गए थे.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में स्थित श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के खिलाफ पिछले तीन वर्ष से कथित रूप से बिना मंजूरी के विधि पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत नोडल एजेंसी उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग की ओर से शिकायत मिलने के बाद बुधवार को बाराबंकी नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई.

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग के अतिरिक्त सचिव दिनेश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 के दौरान अपने विधि पाठ्यक्रम में छात्रों को दाखिला दिया और सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन न मिलने के बावजूद परीक्षाएं भी आयोजित कीं.

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, असम में बाढ़ और भूस्खलन पर बोलीं मायावती- मदद के लिये आगे आएं

संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज 

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 सत्र के लिए भी विधि पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कथित तौर जारी थी. अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आयोग ने कहा कि यह कृत्य छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन है.

एक सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समेत विभिन्न छात्र समूहों द्वारा विश्वविद्यालय के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद अयोध्या संभागीय आयुक्त ने एक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसके बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दिनेश कुमार ने शिकायत में कहा, 'विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है.'

प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं समेत कई छात्र घायल हो गए थे, जिस पर विपक्षी दलों के साथ-साथ भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget