एक्सप्लोरर

मेरठ: लूट में विफल होने पर गुड़ व्‍यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मेरठ में बेखौफ बदमाशों में पुलिस का भय नहीं दिखा रहा है. शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने उस वक्त निशाना बनाया जब व्यापारी अपने घर से दुकान जा रहा था. लेकिन इसी बीच बदमाशों ने उसे गोली मार दी. हालांकि व्यापारी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मेरठ: जिले में शुक्रवार को दिन निकलते ही लूट में असफल होने पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने गुड़ व्यापारी को गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया. निजी अस्पताल में व्यापारी को भर्ती कराया गया है.

मेरठ शहर और कस्‍बों में बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इन अपराधियों में पुलिस का जरा भी भय नहीं रहा. आज परीक्षितगढ़ कस्बे में बाइक सवार दो बदमाशों ने कैश से भरा बैग लूटने में विफल होने पर गुड़ व्यापारी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद भी घायल व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा.

उधर, गोली की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों से घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये. स्वजन व व्यापारियों ने उसे गंभीर अवस्था में मेरठ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. पुलिस के आलाधिकारी भी घायल व्यापारी को अस्पताल में देखने पहुंचे.

बैग में थे साढ़े चार लाख रुपये

दरअसल, कस्बे के गुड़मंडी निवासी 50 वर्षीय सुनील गुप्ता गुड़ का व्यापार करते हैं. घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर दुकान है. सुनील गुप्ता रोज की तरह आज सुबह करीब 7:00 बजे पैदल ही दुकान जा रहे थे. जैसे ही कुछ दूरी पर चले बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर हमला किया. करीब साढ़े चार लाख से भरा बैग लूटने का प्रयास किया. जब व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गोली मार दी जो व्यापारी की पीठ में लगी.

उधर, गोली की आवाज से घरों से निकले लोगों से घिरता देख कर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए. लोगों ने उसे मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया. सीओ सदर देहात बृजेश कुमार व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस घटना की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है. आला अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

ये भी पढ़ें.

आगरा: एक दिन की थानेदार बनीं 10 वीं की छात्रा इशिका बंसल, अब तक 3 किताबों को लिख चुकीं हैं 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget