एक्सप्लोरर

अलीगढ़: औरैया हादसे के बाद प्रसाशन सतर्क, पैदल जा रहे मजदूरों के लिये की गई बसों की व्यवस्था

मजदूरों के साथ हो रहे हादसों के बाद राज्य सरकार अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गई है। जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि कोई भी मजदूर पैदल न जाये। इन निर्देशों के बाद अब जिले की सीमाओ पर बसों के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के औरैया में हुई दुर्घटना के बाद प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों के पैदल या किसी ट्रक पर बैठकर जाने पर रोक लगा दी थी. राज्य सरकार ने जिलेवार आदेश दिए हैं कि ऐसे मजदूरों को शेल्टर होम में रोका जाए और इनके जाने की व्यवस्था की जाए. इसे देखते हुए अलीगढ़ में प्रशासन मुस्तैद है। पैदल जा रहे विभिन्न जगहों के लोगों को शेल्टर होम में रुकवाया गया है और आज इनके लिए बसों की व्यवस्था की. हालांकि व्यवस्था में थोड़ी देरी हुई जिस पर कुछ मजदूर नाराज भी दिखे. लेकिन सरकारी व्यवस्था है देर तो लगेगी.

अलीगढ़ के बाईपास पर प्रशासन के द्वारा ऐसे मजदूरों के लिए को उनके गंतव्य स्थानों के लिए अलग-अलग बसों में बैठाकर भेजा जा रहा है. इन मजदूरों को रविवार को पैदल जाते हुए प्रशासन ने रोका था व शेल्टर होम में रुकवाया था. यह लोग पैदल अपने अपने घरों के लिए परिवार सहित जा रहे थे. जिसके बाद कल प्रशासन ने इन सभी को वहीं पास में बने एक शेल्टर होम में रोक दिया था. आज इनके लिए प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की. कई मजदूर परिवार काफी दूर-दूर से थे जिनको अलग बसों के माध्यम से प्रशासन ने उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की. जैसे ही पुलिसकर्मियों ने शेल्टर होम में जाकर मजदूरों को बताया कि उनके लिए बसों की व्यवस्था की गई है वो लोग दौड़ लगाने लगे.

अलीगढ़ के एसडीएम संजीव ओझा ने बताया कि हमारे यहां पर दो तरह के मजदूर हैं. एक तो वह जो पैदल चल कर आ रहे थे इनको हमने पास ही एक लॉज में बने शेल्टर होम में रुकने की व्यवस्था की थी और दूसरे वह मजदूर हैं जो विभिन्न प्रांतों से ट्रेन के माध्यम से आ रहे हैं. इनको एक अलग जगह पर रोकने की व्यवस्था की गई है. उन लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं जिनकी जांच के लिए भेजा जाएगा. कल जिन लोगों को हमने रोका था अब उन मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक जाने के लिए हमने बसों की व्यवस्था की है. अलग अलग बसों के माध्यम से सभी को उनके स्थानों पर भेजा जा रहा है.

वहीं मजदूरों ने बताया कि हम अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं. कल हम पैदल चलते हुए जा रहे थे तो प्रशासन ने हम को रोककर शेल्टर होम में रुकवा दिया. अब आज उन्होंने बसों की व्यवस्था करने की बात कही थी और बसों के आने में थोड़ी देर जरूर हो रही है. कुल मिलाकर प्रशासन अब पैदल जाने वाले जो मजदूर हैं उनको बसों के माध्यम से भेजने की व्यवस्था कर रहा है. शायद अब दुर्घटनाओं में कमी जरूर आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget