एक्सप्लोरर

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे अखिलश यादव

गौरतलब है कि दिल्ली से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस- वे पर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

आगरा, एबीपी गंगा। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के पास आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर हुए हादसे में घायलों से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने के कुछ ही देर बाद करीब सवा दस बजे अखिलेश यादव यहां पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही एक एक घायल के पलंग के पास पहुंचकर कुशलता पूछी और चिकित्‍सकों से घायलों का हाल जाना। इस दौरान वे हादसे में घायल स्‍पेन निवासी मार्गरीटा और जोस मिगुल से भी मिले और हर संभव मदद करने की बात कही।

इस हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान केवल टोल कलेक्ट करने पर है। हाईवे पर लोगों के सुरक्षित सफर पर सरकार का ध्यान नहीं है।

गौरतलब है कि दिल्ली से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस- वे पर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक बच्ची ने अस्‍पताल जाते समय दम तोड़ दिया था। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से सात की हालत बेहद गंभीर है। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बस व ट्रक की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां हलचल मच गया। स्थानीय लोग तुरंत ही लोगों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय शंकर राय सहित कई थानों की पुलिस बल मौके पर राहत कार्य मे जुट गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget