एक्सप्लोरर

UP News: बाइक सवार युवकों ने सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी को गोलियों से भूना, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Bulandshahr News: बुलन्दशहर में पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के थाना सलैमपुर क्षेत्र के गांव नसीरपुर भैंसरोली गेट इलाका उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जिस समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी रामभूल सिंह को मौका पाकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. सरेशाम ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुन इलाके में सनसनी फैल गई. 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से अहम सबूत जुटाये हैं. बताया जा रहा है रामभूल सिंह अनाज मंडी में धान बेचकर लौट रहा था. इस दौरान मौका पाकर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे रामभूल की मौके पर ही मौत हो गई.

पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या

रामभूल की हत्या कर हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. गौरतलब है कि मृतक का गांव के ही कुछ लोगों से सन 1992 से विवाद चल रहा है और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है. जबकि पुरानी रंजिश के चलते अब तक दोनों ओर से चार से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं. इन हत्याओं में कई हत्यारोपियों को कोर्ट से सजा हो चुकी है.

जांच के लिए गठित की गई 5 टीम

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बुलन्दशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए तत्काल प्रभाव से पुलिस की 5 टीमें गठित कर हत्यारों की जल्द पहचान कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए. मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.

2021 में जेल से छूटे थे आरोपी

वहीं पूरे मामले में बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सरकारी कर्मचारी रामभूल नाम के व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार 4 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ अन्य टीमों को भी लगाया गया है. पूछताछ में पता चला है कि इनके रिश्तेदारों का सन 1992 में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोगों की हत्या हुई थी और 1993 में जो हत्या हुई थी, उनमें रामभूल भी अभियुक्त था और जेल गया था. फिलहाल यह एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है. जिन लोगों से इनका पूर्व में विवाद था, वह साल 2021 में जेल से छूट कर बाहर आए थे. अभी संदेह उन्हीं पर है इसके आधार पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जो लोग घटना में शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें लगा दी गई है जल्दी उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भड़के रामगोपाल यादव, सपा सांसद ने बताया बुद्धिहीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget