एक्सप्लोरर

UP: बुलंदशहर गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास, कितना लगा जुर्माना?

Bulandshahr News: पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा थी, उसके साथ आरोपियों ने बलात्कार किया.यही नहीं दोनों ने इस कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण किया.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में अदालत ने सोमवार को तीन साल पुराने नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों, करण और उसके जीजा सतवीर को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो विशेष कोर्ट-1) मनोज कुमार सिंह (III) ने दोनों को दोषी ठहराया और प्रत्येक पर 58,500 रुपये का जुर्माना लगाया.

अदालत के इस फैसले पीड़ित पक्ष ने संतोष जताया है. कानूनी जानकारों ने भी इस फैसले की सराहना की है, उनके मुताबिक ऐसे फैसलों से निश्चित रूप से महिलाओं-लड़कियों के प्रति हिंसा करने वालों में डर बढ़ेगा.

क्या था पूरा मामला ?

सरकारी वकील महेश राघव ने बताया कि यह घटना औरंगाबाद थाना क्षेत्र में हुई थी. पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा थी, उसके साथ आरोपियों ने बलात्कार किया.यही नहीं दोनों ने इस कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता का बार-बार शोषण किया.

पीड़िता के पिता ने 30 अप्रैल, 2022 को शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि करण उनकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था. एक दिन जब वह कॉलेज से लौट रही थी, करण और सतवीर ने उसे रोका और बहला-फुसलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक दी और फिर अपराध को अंजाम दिया. इसके बाद, उन्होंने अश्लील वीडियो को प्रसारित भी किया.

न्यायिक कार्रवाई और सजा

इस मामले में पॉक्सो विशेष कोर्ट ने गंभीरता को देखते हुए कड़ा रुख अपनाया. दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ-साथ जुर्माने की सजा दी गई. यह फैसला नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को दर्शाता है. कोर्ट ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए त्वरित सुनवाई और साक्ष्यों की गहन जांच पर जोर दिया.

बुलंदशहर में इस घटना में सजा से सभी ने पुलिस और कानून की तारीफ की है. क्यूंकि जिस तरह से पुलिस ने घटना के सुबूत और चार्जशीट फ्रेम की थी अदालत के सामने आरोपियों को बचने की कोई जगह नहीं बची. पीड़ित पक्ष ने भी अदालत का आभार जताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget