एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: एक दशक पुराने मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को झटका, अदालत ने सुनाई 14 महीने की सजा

UP News: भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर डिबाई सीट से वर्ष 2007 और 2012 में विधायक रह चुके हैं. एक दशक पुराने मामले में अदालत ने सजा सुनाई है.

Bulandshahr News: पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को झटका लगा है. बुलंदशहर की विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने एक दशक पुराने मामले में गुड्डू पंडित को 14 महीने कैद की सजा सुनाई है. डिबाई सीट से दो बार के विधायक रहे गुड्डू पंडित पर विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को धमकी देने का आरोप था. विशेष शासकीय अभियोजक हितेंद्र वर्मा ने बताया, ‘‘एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने पूर्व विधायक भगवान शर्मा को वर्ष 2011 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को धमकी देने का दोषी ठहराते हुए 14 महीने की जेल की सजा सुनाई है.’’

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को 14 महीने की सजा

भगवान शर्मा बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर डिबाई सीट से वर्ष 2007 और 2012 में विधायक रह चुके हैं. वर्मा ने कहा कि अदालत का फैसला आने के तुरंत बाद पूर्व विधायक ने जमानत की अर्जी लगाई. अदालत ने आवेदन को मंजूर कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, डिबाई निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक राकेश शर्मा ने वर्ष 2011 में शिकायत की थी. पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि भगवान शर्मा ने फोन पर धमकी दी. शर्मा ने फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर शिकायत पत्र में लगाया.

राजनीतिक प्रतिद्वंदी को धमकी देने का था मामला

शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकारपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने भगवान शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. शर्मा ने जमानत मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने धमकी देने के मामले को झूठा बताया. पूर्व विधायक ने उम्मीद जताई कि मामले में ऊपरी अदालत इंसाफ करेगी. बता दें कि राकेश शर्मा गुड्डू पंडित के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे. पीड़ित ने धमकी भरे फोन कॉल को रिकॉर्ड कर लिया था. 

Jewar Airport News: जेवर एयरपोर्ट के रनवे का 70 प्रतिशत काम हुआ पूरा, एटीसी टावर के 6 फ्लोर बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget