एक्सप्लोरर

UP Assembly Winter Session: योगी सरकार ने पेश किया 28,760 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट, अयोध्या को दी अरबों की सौगात

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश में आज पेश हुए अनुपूरक बजट में अयोध्या के लिए भी विशेष बजट दिया गया. 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले अयोध्या को अरबों की सौगात मिली है.

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज अनुपूरक बजट पेश किया गया. यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने जैसे ही अनुपूरक बजट में रामोत्सव के लिए 100 करोड़ के बजट की व्यवस्था का एलान किया तो सदन तालियों की गड़गड़ाहट उठा. अयोध्या को दिए गए इस विशेष बजट पर सीएम योगी सहित बीजेपी विधायकों का उत्साह देखते बन रहा था. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत यूपी सरकार एक उत्सव मनाने की तैयारी में है. लंबे संघर्ष के बाद बना रहे राम मंदिर का उत्सव भाजपा मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

आज सदन में भाजपा विधायकों की अयोध्या के बजट पर खुशी देखकर ये तय हो गया कि बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव की वैतरणी भगवान राम के सहारे पार करने के मूड में है. आज आए अनुपूरक बजट में रामोत्सव के बजट के अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान को सरकार ने 5 करोड़ रूपये दिए हैं और इसके विस्तार के लिए अलग से 20 करोड़ की व्यवस्था की गई है.

अयोध्या की अंतराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग

अनुपूरक बजट को राममय बनाने के पीछे एक उद्देश्य अयोध्या की अंतराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करना भी है. अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी ब्रांडिंग करने के लिए योगी सरकार बड़े स्तर पर रामोत्सव कार्यक्रम करवाने वाली है. उत्तर प्रदेश के सभी गांव में मठ मंदिरों में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करने के लिए रामोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है. सभी गांव के लोग अपने आप को इस कार्यक्रम से जोड़ सके और इस कार्यक्रम में को देखकर के सुखद अनुभूत कर सकें यह सरकार की मंशा है.

26 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश 

फिलहाल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य सरकार ने 26760.67 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है. बजट में 7421 करोड़ की नई योजनाओं की व्यवस्था की गई है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में मौजूद रहे. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रही है. अनुपूरक बजट प्रदेश में विकास की गति को और रफ्तार देगा. 

यह भी पढ़ेंः 
शादी समारोह में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दूर से खड़े देखते रहे अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget