एक्सप्लोरर

बीएसपी नेता का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर का चंदा विधानसभा चुनाव में खर्च करेगी बीजेपी सरकार

BSP Prabuddha Sammelan: गोंडा (Gonda) में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने कहा कि बीजेपी (BJP) राम मंदिर के चंदे के नाम पर पैसा आगामी चुनाव में खर्च करेगी.

Gonda BSP Prabuddha Sammelan: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां वोट को साधने में लगी हुई हैं. बीएसपी (BSP) ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए जगह-जगह प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (BSP Prabuddha Sammelan) कर रही है और लोगों को तिलक लगाकर उनका सम्मान करने में जुटी हुई है. गोंडा के गांधी पार्क में आयोजित बीएसपी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया. जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.

बीएसपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार राम मंदिर के चंदे के नाम पर भारी रकम आगामी चुनाव में खर्च करेगी. उन्होंने कहा कि हर 2 घंटे में महिलाओं के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात हो रही है. जितना पैसा बजट में अयोध्या के लिए आता है, उसके हिसाब से सबसे पिछड़े जिले की बात की जाए तो अयोध्या के स्थलों की हालत  खराब है. बीजेपी सरकार ने राम मंदिर भूमि पूजन के नाम पर लोगों को गुमराह किया है. एक साल होने के बाद अभी कुछ काम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि बीजेपी भारत की संस्कृति को खत्म करने पर उतारू है. आगामी विधानसभा चुनाव में बीएसपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है.

बीजेपी ने लोगों को किया गुमराह
बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी केवल राम के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करती है. हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी के बड़े नेताओं के मुंह लटके हुए थे और अभी तक 100 करोड़ से अधिक राम मंदिर के नाम पर वसूले गए चंदे का कोई हिसाब नहीं है. ये सरकार राम मंदिर के नाम पर वसूले गए पैसे को आगामी विधानसभा चुनाव में खर्च करेगी. बड़े-बड़े हेलीकॉप्टर और बड़ी-बड़ी गाड़ियां जनसभा में उतरेंगी. बीएसपी नेता ने कहा कि भूमि पूजन कर लोगों को ये सरकार गुमराह कर रही है. सबसे पिछड़े जिले की बात की जाए तो अयोध्या उसमें शामिल है. यहां पर स्थिति बेकार है, इतना पैसा होने के बाद भी यहां कोई विकास नहीं हुआ है. 

ब्राह्मणों पर हमले करवा रही है बीजेपी 
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि महिला सुरक्षा का दावे करने वाली सरकार के समय में हर 2 घंटे में महिलाओं के साथ रेप जैसी घटना हो रही है. चुनाव के दौरान इस सरकार में महिलाओं का चीर हरण होता है. बीजेपी सरकार वेद पढ़ने वालों, वेद पढ़ाने वालों और संस्कृत विद्यालयों को बंद करवा रही है. संस्कृत विद्यालय के बंद होने से वेद पढ़ने और पढ़ाने वाले नहीं रहेंगे ये सरकार ब्राह्मणों की उपेक्षा कर रही है और भारत से सांस्कृतिक खत्म करने के लिए बीजेपी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार ब्राह्मणों के ऊपर हमले करवा रही है इसका खामियाजा मौजूदा सरकार को भुगतना पड़ेगा. जिस तरीके से समाजवादी पार्टी सत्ता से चली गई है उसके बाद अब बीजेपी की सरकार जाने वाली है. 

ये भी पढ़ें: 

Janmashtami 2021: अनोखा है ये बुटीक, यहां दुल्हन की तरह सजाएं जाते है लड्डू गोपाल, जानें- सबसे बड़ी खासियत

Janmashtami 2021: 56 भोग त्याग कर श्री कृष्ण ने यहां खाया था साग, जन्माष्टमी में देश के कोने-कोने से आते हैं लोग

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget