एक्सप्लोरर

BSP Conference: सतीश चंद्र मिश्रा का हमला, 'योगी सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों को मारा जा रहा है'

Satish Chandra Mishra: जालौन में बीएसपी के प्रबुद्ध सम्मेलन में सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि, 2022 में दलित और ब्राह्मण मिलकर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे.

Satish Chandra Mishra in Jalaun: जालौन के उरई में  बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे. जहां पर उन्होंने कहा कि, 16% ब्राह्मण और 23% दलित के वोट से प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनेगी. दलित समाज के साथ भाईचारा बनाकर रखें, तभी प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनेगी. सरकार बनाने के लिए 30 फीसदी वोट की आवश्यकता पड़ती है. पिछले 4 सालों में प्रदेश सरकार ने ब्राह्मण और दलित समाज पर अत्याचार किया और लोगों से झूठे वादे किए हैं. बसपा सुप्रीम कोर्ट में खुशी दुबे की जमानत के लिये अर्जी दाखिल करेगी. वहीं, बीच सम्मेलन में पार्टी के दूसरे गुट ने सतीश मिश्रा के सामने जोनल कोऑर्डिनेटर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए.
  

बीजेपी पर किया हमला 

बता दें कि, जालौन के उरई स्थित जानकी पैलेस में बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र पहुंचे. जहां पर उन्होंने कहा कि, योगी शासन में कानून का राज नहीं है. गाड़ी पलटाकर ब्राह्मण समाज के लोगों को मारा जा रहा है. 17 साल के युवक को हरियाणा से लाया गया गया. उसकी भी गाड़ी पलट जाती है और एनकाउंटर में मार दिया जाता है और जांच में सब कुछ सही निकलता है. उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार बनी तो बिकरू कांड की फिर से जांच कराई जाएगी. राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद बीजेपी दुखी थी कि, अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा. फिर पार्टी के लोगों को चंदा मांगने के लिए झोला पकड़ा दिया गया. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, इस दौरान बीजेपी ने 10 हजार करोड़ से अधिक चंदा इकट्ठा किया है, लेकिन अयोध्या का विकास नहीं हुआ है.

उद्योगपतियों के हाथों बेची जा रही हैं संपत्तियां

लोगों ने 'धर्म के नाम पर वोट दिया लेकिन बीजेपी ने भगवान को भी धोखा दिया है. जनता के टैक्स से बनाई गई संपत्तियों को उद्योगपतियों के हाथों कौड़ियों के भाव बेची जा रही हैं. किसानों की आय दोगुना करने की बात करने वाली बीजेपी शासन में आमदनी शून्य हो गई है. दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा करके नौकरी छीनने का काम बीजेपी कर रही है. एसपी पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, बीजेपी और एसपी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि अभय दुबे की पत्नी खुशी दुबे को सरकार ने बेवजह जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि उसका कोई भी कसूर नहीं था. इसके अलावा उसकी जमानत याचिका को नामंजूर भी सरकार करा रही है.

खुशी दुबे के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

उन्होंने कहा कि, वह उच्चतम न्यायालय में खुशी दुबे की जमानत याचिका के लिए अर्जी दाखिल करेंगे और जल्द से जल्द इसके बारे में सभी को पता चल जाएगा. वहीं, उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग 1993 से राम मंदिर बनवाने के लिए चंदा एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन अभी तक राम मंदिर की एक ईंट भी और शिलान्यास नहीं हुआ है. केवल रुपए घोटाले में यह सरकार लगी हुई है वही जब उनसे बसपा सांसद अतुल राय पर लगे बलात्कार के मामले पर सवाल पूछा तो वह है इस सवाल से बचते नजर आए. 

ये भी पढ़ें.

Cyber Crime: इंस्‍टाग्राम पर फेक आईडी से इंडिगो में एयरहोस्‍टेस बनाने का झांसा देने वाला गिरफ्तार, अश्‍लील फोटो से करता था ब्‍लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget