एक्सप्लोरर

Afzal Ansari Sentenced: अफजाल अंसारी की सजा को लेकर कुवंर दानिश अली की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले बसपा सांसद

Kunwar Danish Ali on Afzal Ansari: गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बसपा सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है और एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है.

Afzal Ansari Sentenced 4 Years: गैंगस्टर से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के 14 साल पुराने एक मामले में 10 साल कैद और पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. जबकि उसके बड़े भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी को चार साल की सजा और एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है. इस सजा को लेकर बसपा सांसद कुवंर दानिश अली की प्रतिक्रिया सामने आई है. बसपा सांसद ने कहा कि ये है नये भारत का नया दस्तूर.

इसके साथ ही बसपा सांसद कुवंर दानिश अली ने अफजाल अंसारी की सजा को लेकर ट्वीट कर लिखा- "विपक्ष मुक्त भारत और मुस्लिम मुक्त विधायिका योजना के तहत शीघ्र ही अब अफजाल अंसारी की सदस्यता छीन ली जायेगी लेकिन सत्ताधारी पार्टी के सांसदों और विधायकों के मुकद्दमे सदियों तक चलते रहेंगे…न किसी को सजा होगी और न किसी की सदस्यता छीनी जायेगी. ये है ‘नये भारत’ का नया दस्तूर."

इस मामले को लेकर सरकारी वकील ने कहा कि 22 नवंबर 2007 को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली में गैंगस्टर चार्ट में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को शामिल करते हुए गैंगस्टर अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. अब इस केस को लेकर गाजीपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) दुर्गेश ने 14 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में मुख्तार अंसारी को 10 साल कैद और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. इसके साथ ही बसपा सांसद अफजाल अंसारी को चार साल कैद और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है.

बीजेपी विधायक की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हुई थी हत्‍या

बता दें कि 29 नवंबर 2005 को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्‍या कर दी गयी थी. इस घटना में राय के सुरक्षाकर्मी सहित कई सहयोगी मारे गये थे. वहीं अदालत का फैसला आने के बाद दिवंगत कृष्‍णानंद राय के भतीजे आनन्‍द राय ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ के प्रति आभार जताया है. गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि अफजाल अंसारी को अदालत के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है.

UP News: 'सीना ठोक कर कहते हैं हम हनुमान...', ब्रजेश पाठक बोले- निहत्थे राम भक्तों पर चलाई थीं गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget