एक्सप्लोरर

UP Politics: बसपा सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण बहाल करने की अपील की

Danish Ali meets PM Narendra Modi: बसपा सांसद दानिश अली ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके कहा कि दिल्ली में 123 वक्फ संपत्तियों के मुद्दे को स्वीकार्य समाधान की जरूरत है.

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लोकसभा सदस्य दानिश अली (Kunwar Danish Ali) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात कर अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और कर्नाटक (Karnataka) में चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण बहाल करने का आग्रह किया. उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) से सांसद अली की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर अल्पसंख्यकों से जुड़े विषयों और अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. बसपा सांसद ने प्रधानमंत्री को अपनी मांगों को लेकर एक पत्र भी सौंपा है.

मुस्लिम ओबीसी को 4 प्रतिशत आरक्षण करें बहाल

इस पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकती है. मेरा आपसे अनुरोध है कि कृपया केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करें.’’उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया, ‘‘कर्नाटक में मुस्लिम ओबीसी को 4 प्रतिशत आरक्षण बहाल किया जाना चाहिए क्योंकि यह अल्पसंख्यक समुदाय के कमजोर वर्गों को शिक्षा और नौकरी के अवसर प्रदान करता है. इस कोटे की बहाली से पसमांदा मुसलमानों के उत्थान के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को बल मिलेगा.’’

बसपा सांसद ने वक्फ बोर्ड को लेकर की ये मांग

कर्नाटक में हाल ही में चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण की व्यवस्था खत्म कर दी गई. उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘दिल्ली में 123 वक्फ संपत्तियों के मुद्दे को स्वीकार्य समाधान की जरूरत है. उन्हें दिए गए नोटिस को वापस लिया जाना चाहिए और इन संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के नियंत्रण में रहने दिया जाना चाहिए.’’ बसपा सांसद ने अपने क्षेत्र के कुछ विषयों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अमरोहा में पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से जनता की ओर से स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण की मांग की जा रही है. मैं आपसे लंबे समय से लंबित इस मांग पर गौर करने का अनुरोध करता हूं.’’

UP Politics: सीएम ममता बनर्जी पर बरसे योगी के मंत्री, कहा- 'पश्चिम बंगाल को दूसरा कश्मीर बनाने का प्रयास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget