एक्सप्लोरर

UP Politics: अतीक अहमद की पत्नी के समर्थन में खुलकर उतरी BSP, अखिलेश यादव के बहाने BJP पर बरसे विधायक

Atiq Ahmed News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 25,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है.

Ballia News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) ने सोमवार को गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि उनके बारे में सूचना देने पर पुलिस की नकद इनाम देने की घोषणा उमेश पाल हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस की नाकामी से 'ध्यान भटकाने' का एक प्रयास है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने परवीन की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 25,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है.

उमाशंकर सिंह ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा, ''इनाम घोषित करने की कार्रवाई पुलिस का ध्यान भटकाने का प्रयास है.'' उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के नेता ने पत्रकारों से कहा, ''घटना के 15 दिन बाद भी प्रयागराज पुलिस के हाथ खाली हैं. लोग उनसे सवाल न करें, इसलिए इनाम घोषित किया गया है.'' उन्होंने कहा कि शूटरों पर ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है, लेकिन अब तक कोई पकड़ में नहीं आया है. परवीन का बचाव करते हुए रसड़ा विधायक ने कहा, ''शाइस्ता परवीन का हत्याकांड से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है. पुलिस भी इसे साबित नहीं कर पाई है. वह एक सामाजिक व्यक्ति हैं.''

बीएसपी नेता ने कहा, ''शाइस्ता परवीन प्रयागराज की महापौर बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस सीट को खोने जा रही है. भाजपा के गुस्से के पीछे यही (कारण) है.'' सिंह ने जोर देकर कहा कि बसपा प्रमुख मायावती पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि अगर परवीन पर लगे आरोप साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ''हम अब भी इस पर कायम हैं. अगर आरोप साबित होता है तो शाइस्ता परवीन को पार्टी से निकाल दिया जाएगा.''

क्या पुलिस अखिलेश यादव को गिरफ्तार करेगी- BSP
उमाशंकर सिंह ने कहा कि बसपा अपराध के मामले में कभी समझौता नहीं करती. एक अपराधी के साथ परवीन की तस्वीर के आधार पर उन्हें गिरफ्तार करने के कदम पर सवाल उठाते हुए सिंह ने कहा कि हाल में मीडिया में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक शूटर की तस्वीर भी सामने आई थी. बसपा के वरिष्ठ नेता ने प्रयागराज पुलिस द्वारा अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई को भाजपा की बौखलाहट करार देते हुए कहा, ''क्या पुलिस अखिलेश यादव को गिरफ्तार करेगी? अगर तस्वीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, तो अखिलेश यादव को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है. वह खुलेआम घूम रहे हैं.''

UP Politics: अखिलेश यादव पर भड़के मायावती के भतीजे, कहा- 'आप चुनाव इसलिए हारे क्योंकि...' चाचा शिवपाल का लिया नाम

बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य आरोपी है अतीक
धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि परवीन फरार हैं और उन पर शुक्रवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया. 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद प्रयागराज के धूमनगंज थाने में पाल की पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद अतीक 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य आरोपी है. अतीक, उसके भाई अशरफ और पत्नी पर राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget