एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सपा मुसलमानों के लिए नहीं मुफीद', बसपा नेता इमरान मसूद के इस बयान से सियासी हलचल तेज

Imran Masood Attacks Samajwadi Party: इमरान मसूद ने कहा बीजेपी को सही मायने में शिकस्त देना चाहते हैं तो बसपा का आधार वोट बनना पड़ेगा. मुसलमान को दलित की तरह बसपा की बुनियाद का पत्थर बनना पड़ेगा.

Imran Masood Reaction BJP: बीजेपी के राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी के बयान कि आगामी लोकसभा चुनाव में मुसलमान कांग्रेस साथ जाएगा पर बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड संयोजक इमरान मसूद ने तंज किया कि पता नहीं बाजपेई ने यह किस परिप्रेक्ष्य में कहा. आजकल बीजेपी के नेता जिस तरह से बयान देते हैं कि सारे चुनाव वह पहले से तय करके रखते हैं. जैसे पहले बयान दिया कि सहारनपुर 8000 वोट से बीजेपी जीत जाएगी और बीजेपी 8000 से ही जीत गई. अब सारा मुसलमान वोट कांग्रेस में चला जाएगा बोल दिया. मुझे लगता है बीजेपी के लोग  ईवीएम के बहुत ज्यादा ज्ञाता है और ईवीएम की सारी चीजें पहले ही ज्ञात कर लेते हैं इसलिए ऐसे बयान देते हैं.

इमरान मसूद ने कहा की समाजवादी पार्टी मुसलमानों के लिए मुफीद नहीं है. वह ना मुसलमान का भला कर सकती है और न वहां रहकर मुसलमान चुनाव जीत सकता. उत्तर प्रदेश में केवल बसपा विकल्प है मुसलमान के लिए. अगर ईमानदारी के साथ बीजेपी के साथ वैचारिक जंग को जीतना है तो कोई विकल्प नहीं है बसपा के अलावा, सहारनपुर इसका उदाहरण है. सहारनपुर में जिस तरह से इकट्ठा होकर दलित और मुसलमानों ने चलने का काम किया, बीजेपी जबरदस्ती चुनाव जीत गई. लेकिन बीजेपी के लोग अंदर से जानते हैं कि उन्होंने चुनाव जीता नहीं बल्कि जबरदस्ती छीना है.

बीजेपी के पास हिंदू-मुसलमान के अलावा कुछ नहीं 

मुरादाबाद हिंसा की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखे जाने को लेकर इमरान मसूद ने कहा की मलियाना की रिपोर्ट क्यों नहीं रखी जा रही, वह तो बहन जी ने रखी थी. 1980-83 की दंगे की रिपोर्ट अब रखने का काम कर रहे. उस समय जो लोग जिम्मेदार थे उनमें से अब कोई भी नहीं है. यह लोग गड़े मुर्दों को उखाड़ रहे. बीजेपी के पास इसके अलावा कुछ नहीं. उनके पास हिंदू-मुसलमान के अलावा कुछ नहीं है. ना रोटी पर बात करेंगे ना रोजगार पर ना लोगों की बुनियादी सहूलियत पर बात करेंगे. सिर्फ हिंदू मुसलमान करके उन्होंने कर्नाटक में मुंह की खा ली है. देश अब तरक्की रोजगार पर बात करना चाहता है. रोटी, कपड़ा, मकान बुनियादी जरूरत है उस पर बात करना चाहता है. अगर इधर उधर की बात करेंगे तो कर्नाटक जैसा ही हाल होना है.

2024 के चुनाव के लिए मजबूती से लड़ना 

बसपा अध्यक्ष मायावती की बैठक पर इमरान मसूद ने बताया कि बहनजी ने स्पष्ट कहा है कि सब लोग मिलकर, अगर पार्टी में भी साथियों में कोई मनमुटाव है तो उसे दूर कर के बिना हतोत्साहित हुए अगली लड़ाई के लिए तैयार करो. हमें 2024 के चुनाव के लिए मजबूती के साथ लड़ना है. इसके लिए बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करना है. बूथ लेवल पर जिस तरह से बीजेपी के लोग गड़बड़ी करते हैं उसके लिए हमे बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करना है. आगे की रणनीति मजबूत बनाने के लिए मायावती के निर्देश जारी हुए और उसी पर बसपा के कार्यकर्ता काम करेंगे और बीजेपी को शिकस्त देंगे. जहां तक बात संगठन में फेरबदल की है तो यह फैसला मायावती पर है. उन्हें जहां जिसकी उपयोगिता लगती वैसे जिम्मेदारी लगाती हैं.

बसपा का आधार वोट बनना पड़ेगा

इमरान मसूद ने कहा कि बहनजी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करती हैं. लेकिन हमारा कहना है कि अगर बीजेपी को सही मायने में शिकस्त देना चाहते हैं तो बसपा का आधार वोट बनना पड़ेगा. मुसलमान को दलित की तरह बसपा की बुनियाद का पत्थर बनना पड़ेगा तभी संभव होगा बीजेपी को शिकस्त देना.

UP News: औरैया में मकान की खुदाई के दौरान मिला 'खजाना', सोने की ईंट लेकर भाग गया मजदूर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
UP के इन जिलों की 50 से अधिक सीटों पर BJP की नजर, 3 चुनावों में भी नहीं भेद पाई विपक्ष का किला
UP के इन जिलों की 50 से अधिक सीटों पर BJP की नजर, 3 चुनावों में भी नहीं भेद पाई विपक्ष का किला
महोबा में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, रिश्तेदारों पर हमले का आरोप
महोबा में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, रिश्तेदारों पर हमले का आरोप
कौन है शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी राज सिंह? सियासत से रहा है कनेक्शन
कौन है शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी राज सिंह? सियासत से रहा है कनेक्शन

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
Punjab Board 12th Result 2026: कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
Embed widget