एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 17 अक्टूबर को BSP का आगरा में 'शक्ति प्रदर्शन', इस उम्मीदवार के नाम का होगा एलान

ताजनगरी आगरा में बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुकी है. इसी क्रम में 17 अक्टूबर को BSP आगरा दक्षिण विधानसभा का GIC मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है.

UP Assembly Election 2022: ताजनगरी आगरा में बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुकी है. इसी क्रम में 17 अक्टूबर को BSP आगरा दक्षिण विधानसभा का GIC मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है. जिसके जरिए BSP आगरा में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करना चाहेगी. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मुनकाद अली भी कार्यकर्ताओं में मिशन 2022 फतह करने के लिए मूल मंत्र देंगे.

इसको लेकर बीएसपी सरकार में उत्तर प्रदेश एससी-एसटी कमीशन के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल कहते हैं कि बूथ और सेक्टर लेवल पर बहुजन समाज पार्टी अपने संगठन को मजबूत और एक्टिव करने में जुट गई है. 2017 में हमारा प्रदर्शन ठीक नहीं रहा इसलिए हमने अपनी गलतियों को सुधारते हुए कैसे 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाया जाए इसके लिए संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और पार्टी की रीति नीति जनता तक कैसे पहुंचे, इस पर तेजी से काम किया जाए. बीएसपी की तरफ से स्पष्ट संदेश दिया गया कि पार्टी अपने पुराने फॉर्मूले पर ही काम करेगी कि जिस समाज के लोगों की जितनी भागीदारी है उनको विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद सत्ता आने पर उसी हिसाब से हिस्सेदारी दी जाएगी.

सेक्टर प्रभारी गोरेलाल के मुताबिक मथुरा के गोवर्धन में राजकुमार रावत को बीएसपी ने प्रत्याशी बनाया है तो वहीं आगरा के फतेहाबाद से शैलू जादौन को उम्मीदवार बनाया है और एत्मादपुर से सर्वेश बघेल की टिकट भी फाइनल हो गई है, वहीं दलित बाहुल्य आगरा दक्षिण सीट से रवि भारद्वाज नाम के उम्मीदवार की 17 अक्टूबर को घोषणा होनी है. इसीलिए आगरा दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जीआईसी मैदान में होगा. पार्टी के मुताबिक ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और अन्य वर्गों के वोट से आगरा दक्षिण सीट पर बीएसपी प्रत्याशी जरूर विजयी घोषित होगा.

BSP को है आगरा से काफी उम्मीद

आगरा के लिहाज से बात की जाए तो बहुजन समाज पार्टी  को यहां से काफी उम्मीद है और आगरा की उत्तर विधानसभा सीट छोड़कर बाकी सभी 8 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं. जिसमें 2007 और 2012 के चुनाव में बीएसपी 9 विधानसभाओं में से दोनों बार छह-छह सीटें अपने पाली में ला चुकी है. एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के सहारे चुनावी नैया पार करना चाहती है और सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कर रही है. मुख्य सेक्टर प्रभारी कहते हैं कि हमारा मूल संगठन बामसेफ पूरी तरह से दलित वर्ग में 2022 के मद्देनजर जी जान से जुटा हुआ है और 2017 की तरह इस बार बीजेपी के बहकावे में दलित समाज नहीं आएगा. इसलिए बामसेफ नई रणनीति के साथ दलित वर्ग से संपर्क में है और सभी को पता है कि दलित वर्ग की एकमात्र नेता बहन मायावती हैं.

यह भी पढ़ें:

गाजियाबाद: दशहरे को लेकर पुलिस ने कड़ी की पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था, आईजी ने लिया जायजा

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर बोले- 27अक्टूबर को मऊ में महापंचायत, यूपी चुनाव के लिये होगी गठबंधन की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget