एक्सप्लोरर

'उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके', राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार

BSP Chief Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बसपा मुखिया पर कुछ कहने से पहले राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

Mayawati News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मायावती को लेकर दिए गए बयान पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने जबरदस्त पलटवार किया है. बसपा नेता ने राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी और कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले वो अपने आप को देखें. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस ने बीजेपी की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा, जिसकी वजह से भाजपा की दिल्ली में जीत हुई. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा- 'कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार बीजेपी की B टीम बनकर चुनाव लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण यहाँ बीजेपी सत्ता में आ गई है. वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए.

अतः इस पार्टी के सर्वेसर्वा श्री राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व खासकर बीएसपी की प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए तो यह बेहतर होगा. इनको यही सलाह. साथ ही, दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार को यहाँ चुनाव में खासकर जनहित व विकास सम्बंधी किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है, वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए.' 

जानें- राहुल गांधी ने क्या कहा था?
दरअसल राहुल गांधी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर थे, जहां उनसे बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि अगर मायावती विपक्षी गठबंधन के साथ आ जातीं तो भाजपा हार जाती. राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता था कि बहनजी लोकसभा चुनाव में हमारे साथ मिलकर लड़ें लेकिन वो साथ नहीं आईं, हमें काफी दुख हुआ. यदि हम तीनों (कांग्रेस, सपा और बसपा) एकसाथ चुनाव लड़ते तो परिणाम कुछ और ही होता.  

महाकुंभ के लिए रेलवे का खास प्लान, 5 दिन में 1554 ट्रेनों का संचालन, कंट्रोल रूम से निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'
उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 9 रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका
उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 9 रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका
अयोध्या में 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा, रामनगरी में होगा भव्य दीपोत्सव
अयोध्या में 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा, रामनगरी में होगा भव्य दीपोत्सव
दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में लगेगा दिव्य दीपावली मेला
दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में लगेगा दिव्य दीपावली मेला

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget