एक्सप्लोरर

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, लखनऊ-मथुरा से इन्हें मिला टिकट

BSP Candidate 3rd List: लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर को बीएसपी ने टिकट दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीएसपी ने इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. जिसमें लखनऊ से बीएसपी ने सरवर मलिक और मथुरा सीट से बीएसपी ने सुरेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

बीएसपी ने गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा रॉकीजी, उन्नाव से अशोक कुमार पांडे, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी और मिर्जापुर सीट से मनीष त्रिपाठी को टिकट दिया है.

बीएसपी ने अपनी इस लिस्ट में मथुरा सीट पर अपना उम्मीदवार बदला है, बीएसपी ने कमलकांत उपमन्यु का टिकट काटकर अब सुरेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. मथुरा से इस समय हेमा मालिनी बीजेपी की सांसद हैं, उन्हें बीजेपी ने इस बार भी टिकट दिया है. अब देखना ये है कि क्या  सुरेश सिंह हेमा मालिनी की जीत की हैट्रिक को रोक पाएंगे या हेमा मालिनी मथुरा सीट से जीत की हैट्रिक लगाएंगी.

मिर्जापुर सीट पर मनीष त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

वहीं बीएसपी ने लखनऊ से सीट बीजेपी सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने सरवर मलिक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इसके अलावा पार्टी ने पूर्वांचल की मिर्जापुर सीट से मनीष त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया जो कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की सुप्रीमो अनुप्रिया पटेल की सीट है.

सपा के गढ़ मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य को टिकट

इसके अलावा बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य को सपा सांसद डिंपल यादव के सामने चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर को बीएसपी ने टिकट दिया है. बता दें कि बसपा यूपी में बिना किसी गठबंधन के चुनावी मैदान में हैं और पार्टी ने 80 सीटों में कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान भी कर दिया है.

Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी यूपी में बीएसपी बिगाड़ सकती है सपा-कांग्रेस का खेल! अब मायावती ने चला ये दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget