एक्सप्लोरर

प्रेमी से बात करने की दी सजा, भाई ने माता-पिता के साथ मिलकर बहन के पैर पर हथौड़े से किए प्रहार

पीड़िता ने बताया, 'मैं अपने प्रेमी के साथ फोन पर बात कर रही थी, तभी मेरे भाई ने मुझे पकड़ लिया। बाद में, मेरे माता-पिता ने कई घंटों तक मेरी पिटाई की और मेरे दाहिने हाथ और पैर को हथौड़े से कुचल दिया।

बरेली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बरेली में माता-पिता और भाई की क्रूरता सामने आई है। जिले के इज्जतनगर इलाके में एक माता-पिता ने अपनी बेटी को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए देख लिया। गुस्साए माता-पिता और भाई ने उसे कई घंटों तक बेरहमी से पीटा। उसके पैरों पर कई बार हथौड़ा मारा ताकि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए बाहर न जा सके। लड़की के पैरों में कई फ्रैक्चर आए हैं। उसे एक स्थानीय महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी सूचना

लड़की को अस्पताल ले जाने वाली समाज सेविका यासमीन जहां ने बताया कि वह सुबह अपने घर से निकली थीं कि उन्हें रास्ते में एक घायल लड़की बेहोश मिली। वह उसे अस्पताल ले गईं जहां होश आने पर लड़की ने आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पैर को हथौड़े से कुचला

पीड़िता ने बताया, 'मैं अपने प्रेमी के साथ फोन पर बात कर रही थी, तभी मेरे भाई ने मुझे पकड़ लिया। बाद में, मेरे माता-पिता ने कई घंटों तक मेरी पिटाई की और मेरे दाहिने हाथ और पैर को हथौड़े से कुचल दिया। मैं बहुत डर गई हूं और अब मुझे डर है कि मेरे अफेयर के बारे में पता चलने के बाद वे लोग मुझे मार देंगे।'

प्रेमी से बात करने की दी सजा, भाई ने माता-पिता के साथ मिलकर बहन के पैर पर हथौड़े से किए प्रहार

हिरासत में पिता और भाई

इज्जतनगर के एसएचओ मनोज त्यागी ने बताया कि लड़की के माता-पिता और भाई के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की को पुलिस सुरक्षा दी गई है। एक महिला सब-इंस्पेक्टर मामले की जांच करेंगी। इधर लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार रात घर से लापता हो गई थी और उसे उसके प्रेमी के घर के पास से पकड़ा गया था, जो उसी इलाके में रहता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget