एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी के खिलाफ सबसे बड़े मुद्दे पर अखिलेश यादव को मिला कांग्रेस का साथ, बृजलाल खाबरी ने किया एलान

Caste Census: अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए बृजलाल खाबरी ने कहा, ''जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए क्योंकि तभी पता लगेगा कि किसकी कितनी संख्या है.''

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 100 से कम सीटों पर समेटने की बात कही थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से बने माहौल का लाभ उठाते हुए भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए. कुमार ने कहा कि यह गठबंधन जल्दी से जल्दी होना चाहिए ताकि लोकसभा में अभी 300 से ज्यादा सीटों वाली भाजपा को अगले साल होने वाले आम चुनाव में 100 से भी नीचे सीटों पर समेटा जा सके.

बलरामपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाबरी ने कहा, ''कांग्रेस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है. कांग्रेस को साथ लिए बिना लड़ाई (भाजपा के खिलाफ) संभव नहीं है. यह सोच देश हित में है.'' उन्होंने कहा, ''देश को बचाना पहला मुद्दा है. देश बचेगा तो राजनीति होगी और राजनीति होगी तो सबको लाभ मिलेगा. हम सब लोग मिलकर अपनी अपनी जगह लड़ाई लड़ें तो बीजेपी को 100 का आंकड़ा पार करने में लाले पड़ जाएंगे.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि कहा कि जो पार्टियां देश के हित में काम करना चाहती हैं वे कांग्रेस के साथ आएं.

जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए- खाबरी
जातिगत जनगणना पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए खाबरी ने कहा, ''जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए क्योंकि तभी पता लगेगा कि किसकी कितनी संख्या है.'' उन्होंने सवाल किया, ''जब जानवरों की गणना हो सकती है, पेड़ पौधों की गणना हो सकती है तो जातीय जनगणना क्यों नहीं हो सकती है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि जातीय जनगणना हो.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानपुर देहात जिले में हाल में एक मां-बेटी की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ''भाजपा की बुलडोजर नीति ने लोगों को निगलना शुरू कर दिया है और भाजपा की इस नीति का पूरे देश में विरोध होना चाहिए.'' उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से बने माहौल का लाभ उठाते हुए भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए.

Watch: कानपुर का एक और वीडियो वायरल, अब पीड़ित की जमीन पर बुलडोजर चलवाते दिखे SDM

जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के नेता ने कहा कि यह गठबंधन जल्द से जल्द होना चाहिए ताकि लोकसभा में अभी 300 से ज्यादा सीटों वाली भाजपा को अगले साल होने वाले आम चुनाव में 100 से भी नीचे सीटों पर समेटा जा सके. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की ओर मुड़ते हुए कहा, ''मैं कांग्रेस में अपने साथियों से कहना चाहता हूं कि यात्रा बहुत अच्छी रही. लेकिन उन्हें यहां नहीं रुकना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget