एक्सप्लोरर

घर लौट रहे श्रमिकों के लिए बीपीसीएल ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें- कैसे की जा रही है भोजन पानी की व्यवस्था

कोरोना काल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बीपीसीएल के आउटलेट में श्रमिकों के लिए भोजन, पानी और आराम करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

लखनऊ, एजेंसी। लॉकडाउन के दौरान तपती धूप में सैकड़ों किलोमीटर चलकर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे श्रमिकों और कामगारों के लिए चंदौली स्थित एक पेट्रोलियम आउटलेट राहत भरा पड़ाव है. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के उप महाप्रबंधक (ब्रांड एवं जनसंपर्क) एस. एस. सुंदर राजन ने बुधवार को न्यूज एजेंसी को बताया कि चंदौली जिले के सैयद राजा गांव स्थित बीपीसीएल के एक आउटलेट पर प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, पानी और आराम करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यह वाराणसी क्षेत्र में कंपनी द्वारा स्वयं संचालित किया जा रहा सबसे बड़ा आउटलेट है.

सुंदर राजन ने बताया कि इसके अलावा बीपीसीएल ने पूर्वांचल के करीब 80 अन्य आउटलेट पर प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन, पानी और बैंकिंग सुविधाओं का इंतजाम किया है. प्रवासी मजदूरों में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और ऐसी औरतें भी शामिल हैं, जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, लिहाजा उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए सैयद राजा स्थित आउटलेट पर मदर केयर रूम भी बनाया गया है. इसके अलावा अनेक कामगार खुद खाना बना कर खाना चाहते हैं, उनके लिए सेल्फ कुकिंग एरिया का भी प्रबंध किया गया है.

घर लौट रहे श्रमिकों के लिए बीपीसीएल ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें- कैसे की जा रही है भोजन पानी की व्यवस्था

बीपीसीएल के वाराणसी क्षेत्र प्रबंधक निखिल जवर ने बताया कि कंपनी ने बनारस, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और भदोही जिलों में 80 अन्य आउटलेट भी चिह्नित किए हैं. इनमें से 30 पर प्रवासी श्रमिकों को पका हुआ भोजन तथा पानी की सुविधा दी गई है. साथ ही श्रमिकों को एटीएम से पैसे निकालने या भेजने की सुविधा के लिए बैंकिंग सेवा का इंतजाम भी किया है.

जवर ने बताया कि बाकी 50 अन्य आउटलेट पर प्रवासी श्रमिकों को सूखा राशन, बिस्कुट, लैया-चना, चूरा तथा पानी दिया जा रहा है. अब तक सवा लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को इन आउटलेटस पर राहत दी गई है और यह सिलसिला जारी है. वाराणसी क्षेत्र में ही यह आउटलेट खोले जाने के औचित्य के बारे में पूछे जाने पर जवर ने बताया कि चूंकि इस इलाके में प्रवासी मजदूरों का आवागमन सबसे ज्यादा है, इसलिए कंपनी ने इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है.

घर लौट रहे श्रमिकों के लिए बीपीसीएल ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें- कैसे की जा रही है भोजन पानी की व्यवस्था

बीपीसीएल के उप महाप्रबंधक सुंदर राजन ने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों का अपने-अपने घरों की तरफ लौटना शुरू हो गया था लेकिन लॉकडाउन के दूसरे और तीसरे चरण में प्रवासी मजदूरों की संख्या अचानक तेज हो गई. उन्होंने बताया कि ज्यादातर प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं जो अब अपने घर की तरफ लौट रहे हैं. बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो पैदल ही या फिर साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं. चूंकि, रास्ते के सभी ढाबे और ऐसे ही अन्य प्रतिष्ठान बंद है ऐसे में बीपीसीएल ने उनका ख्याल करने का जिम्मा उठाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget