एक्सप्लोरर

तुर्किए के भारत विरोधी रुख पर देश में आक्रोश, देहरादून में फल व्यापारियों का बहिष्कार

व्यापारियों ने टर्की के भारत विरोधी रुख के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सेबों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है.

Turkey Boycott: पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद टर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किए जाने से भारत में आक्रोश की लहर है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फल व्यापारी, कोल्ड स्टोरेज संचालक और थोक विक्रेता टर्की से आयातित सेबों का बहिष्कार कर रहे हैं. स्थानीय व्यापारियों ने टर्की के भारत विरोधी रुख के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सेबों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है.

देहरादून के फल बाजारों में तुर्की के सेब अब स्टॉक से हटाए जा रहे हैं. फल व्यापारी संघ के सदस्यों का कहना है कि तुर्की की पाकिस्तान समर्थक बयानबाजी से देश की भावनाएं आहत हुई हैं.

तुर्की के सेब का बहिष्कार, स्वदेशी सेब की मांग बढ़ी

एक व्यापारी ने कहा कि जब तुर्की भारत में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का साथ देता है, तो हमें उनके उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए. इसके बजाय, कश्मीर और हिमाचल के सेबों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे स्थानीय किसानों को लाभ हो रहा है.

कोल्ड स्टोरेज संचालकों का सख्त रुख

कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने भी तुर्की से सेब मंगाने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि यह स्वदेशी किसानों को बढ़ावा देने का सही समय है. एक संचालक ने कहा कि हम अपने देश के सेबों को प्राथमिकता देंगे. इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और तुर्की को सख्त संदेश जाएगा. देहरादून की मंडी, जो फलों का बड़ा केंद्र है, अब तुर्की के सभी फलों का पूर्ण बहिष्कार कर रही है.

ग्राहकों का समर्थन

स्थानीय ग्राहक भी इस बहिष्कार का समर्थन कर रहे हैं और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील कर रहे हैं. व्यापारियों का मानना है कि देहरादून से शुरू हुआ यह विरोध अन्य शहरों में भी फैल सकता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर एक आंदोलन बन सकता है.

उत्तराखंड के किसानों को फायदा

देहरादून में टर्की के फलों के बहिष्कार से उत्तराखंड के सेब और अन्य फल उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. स्थानीय मांग बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्वदेशी अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget